अभ्यास - प्रश्नोत्तर:प्रश्न: निम्नलिखित का सुमेल करो: Show नर्मदा घाटी पहला बड़ा राज्य मगध शिकार तथा संग्रहण गारो पहाड़ियाँ लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ आरंभिक कृषि गंगा घाटी प्रथम नगर उत्तर: नर्मदा घाटी शिकार तथा संग्रहण मगध पहला बड़ा राज्य गारो पहाड़ियाँ आरंभिक कृषि सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ प्रथम नगर गंगा घाटी लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर प्रश्न: पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ| उत्तर: पांडुलिपियों प्राय: ताड़पत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखि जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोदकर लिखना) किया जाता था| प्रश्न: रशीदा के प्रश्न को फिर से पढो| इसके क्या उत्तर हो सकते हैं? उत्तर: हमें अतीत के विषय में पांडुलिपियों व अभिलेखों का अध्ययन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं| इसके आलावा ईट और पत्थरों से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों, मूर्तियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों तथा| सिक्कों आदि के द्वारा भी जानकारियाँ मिलती हैं| प्रश्न: पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ| इनमें से कौन - सी वस्तुएं पत्थर की बनी हो सकती हैं? उत्तर: पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएं - 1. सिक्के 2. हथियार 3. आभूषण 4. चित्र तथा मूर्तियाँ 5. हड्डियाँ 6. पत्थर तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष| पत्थर से बनी वस्तुएं - 1. इमारते 2. हथियार 3. औजार 4. मूर्तियाँ प्रश्न: साधारण स्त्री तथा पुरूष अपने कार्यां का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो? उत्तर: साधारण स्त्री और पुरूष अपने कार्यां का विवरण नहीं रखते थे, इसके निम्नलिखित कारन हो सकते हैं - 1. साधारण स्त्री और पुरूष अपने कार्यां को इतना महत्त्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए| 2. यह भी संभव हैं कि वे पढ़े - लिखे भी ना हों| 3. यह भी संभव हैं कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो| प्रश्न: कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करों, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पत्ता चलता हैं| उत्तर: राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर - 1. राजाओं का जीवन वैभव और वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता था, जबकि किसानों का जीवन कष्टों भरा होता था| 2. राजा अपनी विजयों का लेखा - जोखा रखते थे, जबकि किसान अपने कार्यां का लेखा - जोखी नहीं रखते थे| प्रश्न: पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पत्ता लगाओं| आज प्रचालित कम से काम पाँच भिन्न - भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ| क्या ये शिल्पकार (क) स्त्री (ख) पुरूष (ग) स्त्री तथा पुरूष दोनों होते हैं? उत्तर: शिल्प (क) स्त्री (ख) पुरूष (ग) स्त्री तथा पुरूष (i) हस्त शिल्प स्त्री - पुरूष दोनों (ii) भवन शिल्प पुरूष (iii) मूर्ति शिल्प स्त्री - पुरूष दोनों (iv) काष्ठ शिल्प पुरूष (v) चरम शिल्प पुरूष प्रश्न: अतीत में पुस्तकें किन - किन पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पंसद करोगी? उत्तर: अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थीं - 1. धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर| 2. राजाओं के जीवन पर| 3. औषधियों तथा विज्ञान पर| 4. महाकाव्य, कविताएँ तथा नाटक पर| क्या कब कहां और कैसे पाठ के प्रश्न उत्तर?क्या, कब, कहाँ और कैसे. प्रश्न: निम्नलिखित का सुमेल करो:. नर्मदा घाटी पहला बड़ा राज्य. मगध शिकार तथा संग्रहण. गारो पहाड़ियाँ लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर. सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ आरंभिक कृषि. गंगा घाटी प्रथम नगर. नर्मदा घाटी शिकार तथा संग्रहण. प्रश्न: पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ|. अपने अतीत के बारे मे जानकारी कैसे प्राप्त करते है?अतीत के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है - जैसे लोग क्या खाते थे, कैसे कपड़े पहनते थे, किस तरह के घरों में रहते थे? हम आखेटकों (शिकारियों), पशुपालकों, कृषकों, शासकों, व्यापारियों, पुरोहितों, शिल्पकारों, कलाकारों, संगीतकारों या फिर वैज्ञानिकों के जीवन के बारे में जानकारियाँ हासिल कर सकते हैं।
|