कंप्यूटर में भूगोल का क्या उपयोग है? - kampyootar mein bhoogol ka kya upayog hai?

UP Board Solutions for Class 12 Geography Practical Work Chapter 4 Use of Computer In Data Processing and Mapping (आंकड़ों का प्रक्रमण एवं मानचित्रण में कंप्यूटर का उपयोग)

UP Board Class 12 Geography Chapter 4 Text Book Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 4 पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए— .
(i) निम्नलिखित आँकड़ों के प्रदर्शन के लिए आप किस प्रकार के ग्राफ का उपयोग करेंगे


(क) रेखा
(ख) बहुदण्ड आरेख
(ग) वृत्त आरेख
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) वृत्त आरेख।

(ii) राज्य के अन्तर्गत जिलों का प्रदर्शन किस प्रकार के स्थानिक आँकड़ों द्वारा होगा
(क) बिन्दु
(ख) रेखाएँ
(ग) बहुभुज
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(क) बिन्दु।

(iii) एक वर्कशीट के सेल में दिए गए सूत्र में वह कौन-सा प्रचालक है जिसका पहले परिकलन किया जाता है
(क) +
(ख) –
(ग) /
(घ) ×
उत्तर:
(क) +

(iv) एक्सेल में विजार्ड फंक्शन आपको समर्थ बनाता है
(क) ग्राफ रचना में
(ख) गणितीय और सांख्यिकीय क्रियाओं को करने में
(ग) मानचित्र आलेखन में
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) गणितीय और सांख्यिकीय क्रियाओं को करने में।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) एक कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की हस्तेन विधियों की तुलना में कम्प्यूटर के प्रयोग के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
कम्प्यूटर के विभिन्न भागों की हस्तेन विधियों की तुलना में कम्प्यूटर के प्रयोग के लाभ निम्नलिखित हैं

  1. यह अभिकलन और आँकड़ों के प्रक्रमण की गति बढ़ा देता है।
  2. आँकड़ों की विशाल मात्रा का निपटान कर सकता है।
  3. चाहने पर यह आँकड़ों की प्रतिलिपि बना सकता है, उनका सम्पादन कर सकता है।
  4. यह आसानी से आँकड़ों को प्रमाणीकरण, पड़ताल और संशुद्धि के योग्य बनाता है।
  5. ऑकड़ों का समूहन विश्लेषण काफी सरल हो जाता है।
  6. ग्राफ अथवा मानचित्र के प्रकार, शीर्षक, संकेत आदि को बदला जा सकता है।

(ii) आँकड़ा प्रक्रमण और प्रदर्शन की हस्तेन विधियों की तुलना में कम्प्यूटर के प्रयोग के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
कम्प्यूटर का प्रयोग अधिक सर्वोन्मुखी है। यह स्क्रीन पर पाठ के सम्पादन पर प्रतिलिपि बनाने, उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने या यहाँ तक कि अवांछित पाठ को विलुप्त करने को भी सुगम बनाता है।

(iii) वर्कशीट क्या होती है?
उत्तर:
कम्प्यूटर के मूल में एक केन्द्रीय प्रक्रमण इकाई होती है जो आँकड़ों के प्रक्रमण हेतु क्रमादेशों का क्रियान्वयन और परिधीय उपस्करों का नियन्त्रण करती है, इसे ‘वर्कशीट’ कहते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 125 शब्दों से अधिक में न दें
(i) स्थानिक व गैर-स्थानिक आँकड़ों में क्या अन्तर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
स्थानिक आँकड़े– स्थानिक आँकड़े भौगोलिक दिक्स्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिन्दु, रेखाएँ और बहुभुज उनके अभिलक्षण होते हैं। बिन्दु आँकड़े मानचित्र पर प्रदर्शित विद्यालय, अस्पताल, कुएँ, नलकूप, कस्बे और गाँव जैसे कुछ भौगोलिक लक्षणों की अवस्थिति सम्बन्धी विशेषताओं का प्रदर्शन करते हैं।

गैर- स्थानिक आँकड़े- स्थानिक आँकड़ों का वर्णन करने वाले आँकड़े गैर-स्थानिक आँकड़े अथवा गुण न्यास कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके पास आपके विद्यालय की स्थिति दर्शाने वाला मानचित्र है तो आप विद्यालय का नाम, इसके द्वारा प्रदत्त विषय-धारा, प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों की अनुसूची, पुस्तकालय, उपकरणों आदि की सुविधा जैसी सूचनाओं का संलग्न कर सकते हैं।

(ii) भौगोलिक आँकड़ों के तीन प्रकार कौन-से हैं?
उत्तर:
भौगोलिक आँकड़े तीन प्रकार के हैं

  1. स्थानिक आँकड़े- स्थानिक आँकड़े विभिन्न तत्त्वों के भौगोलिक स्थान पर दिक्स्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिन्दु, रेखाएँ और बहुभुज इन आँकड़ों को अभिलक्षित करते हैं।
  2. गैर-स्थानिक आँकड़े- स्थानिक आँकड़ों का वर्णन करने वाले आँकड़ों को गैर-स्थानिक अथवा गुण न्यास आँकड़े कहते हैं।
  3. बहुभुज आँकड़े- ये आँकड़े किसी विशेष क्षेत्र को परिलक्षित करते हैं।

क्रियाकलाप
प्रश्न 1.
दिए गए आँकड़ों में समुच्चय का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण कीजिए
(i) दिए गए आँकड़ों को एक फाइल में प्रविष्ट कीजिए और उनका माई डॉक्यूमेंट (My Document) में भण्डारण कीजिए (फाइल का नाम ‘रेनफॉल’ रखिए)।
(ii) एक्सेल स्प्रेड शीट में विजार्ड फंक्शन का प्रयोग करते हुए दिए गए आँकड़ा समुच्चय के प्रमाप विचलन और माध्य की गणना कीजिए।
(iii) द्वितीय चरण में व्युत्पन्न परिणामों का प्रयोग करते हुए विचरण गुणांक का अभिकलन कीजिए।
(iv) परिणाम का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर:
(नोट-अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें।)

प्रश्न 2.
कम्प्यूटर की सहायता से उपयुक्त तकनीक का प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए आँकड़ों का प्रदर्शन कीजिए और आलेख का विश्लेषण कीजिए।


उत्तर:
(नोट–अध्यापक की सहायता से छात्र स्वयं करें।)

UP Board Class 12 Geography Chapter 4 Other Important Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 4 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर क्या है? कम्प्यूटर की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर का अर्थ- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक युक्ति/मशीन है, जिसका उपयोग विशाल मात्रा में आँकड़ों के भण्डारण और असंसाधित आँकड़ों को सार्थक सूचनाओं (ज्ञान) में बदलने के लिए किया जाता है। कम्प्यूटर की विशेषताएँ
कम्प्यूटर की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. गति- कम्प्यूटर अत्यन्त तीव्र गति से कार्य करता है। इसमें प्रति सेकण्ड अरबों गणनाएँ करने की क्षमता होती है।
  2. परिशुद्धता- कम्प्यूटर विशाल मात्रा में आँकड़ों का संसाधन करके त्रुटिरहित परिणाम प्रस्तुत कर सकते हैं।
  3. विविध कार्य करने की क्षमता- कम्प्यूटर विविध क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के काम करने में समर्थ हैं।
  4. भण्डारण क्षमता- कम्प्यूटर में विशाल मात्रा में आँकड़ों का भण्डारण किया जा सकता है।
  5. विश्वसनीयता- कम्प्यूटर अपनी कार्यक्षमता और विश्वसनीयता के लिए प्रसिद्ध है।
  6. अध्यवसाय- कम्प्यूटर निरन्तर लम्बी अवधी तक कार्य करते हुए न तो थकता है और न ही ऊबता है। यह बिना थके सैकड़ों घण्टों तक निरन्तर उसी गति और परिशुद्धता से कार्य कर सकता है।

प्रश्न 2.
डाटा प्रोसेसिंग की विभिन्न क्रियाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
डाटा प्रोसेसिंग की विभिन्न क्रियाएँ-डाटा प्रोसेसिंग चाहे हस्तचालित हो, चाहे मशीनीकृत हो या इलेक्ट्रॉनिक हो, इसमें निम्नलिखित क्रियाएँ अपनायी जाती हैं
1. अभिलेखन- इस प्रथम चरण में आँकड़ों को स्थायी रूप में लिखकर या उसकी प्रतिलिपि को अभिलेखित किया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में अभिलेखन के दौरान आँकड़ों को कोड प्रदान किए जाते हैं।

2. वर्गीकरण- इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली में आँकड़ों को उनके कोड के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है। ये कोड अंक या अक्षर या इसके संयोजन द्वारा बनते हैं।

3. संयोजन- आँकड़ों को उनकी उपयोगिता के अनुसार आरोही अथवा अवरोही क्रम में पुन: व्यवस्थित करना ‘संयोजन’ कहलाता है। संयोजन हमेशा अंक या अक्षर के कोड द्वारा संभव होता है।

4. गणना- इसमें जोड़ने, घटाने, भाग करने तथा गुणा करने जैसी अंकगणितीय क्रियाएँ की जाती हैं।

5. संक्षिप्तीकरण- इस क्रिया में आँकड़ों का उनके प्रमुख व्यवहारों या बिन्दुओं के आधार पर एकत्रीकरण किया जाता है।

6. प्रतिवेदन- यह अन्तिम और सबसे महत्त्वपूर्ण क्रिया होती है जिसमें ऊपर बताई गई सभी क्रियाओं को उपयोगी सूचना में बदला जाता है और एक व्यवस्थित ढंग से सूचना का उपयोग करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

भूगोल में कंप्यूटर का क्या उपयोग है?

कंप्यूटर तुलनात्मक विश्लेषण को मानचित्रों के आरेखन अथवा आलेखन द्वारा अत्यंत सरल बना देता है। 6. आलेख अथवा मानचित्र के प्रकार (जैसे कि दंड / वृत्त अथवा छायाओं के प्रकार), शीर्षक, संकेत - सूचिका तथा अन्य रूपणों को आसानी से बदला जा सकता है।

कंप्यूटर मानचित्र कला क्या है?

मानचित्र तथा विभिन्न संबंधित उपकरणों की रचना, इनके सिद्धांतों और विधियों का ज्ञान एवं अध्ययन मानचित्रकला (Cartography) कहलाता है। मानचित्र के अतिरिक्त तथ्य प्रदर्शन के लिये विविध प्रकार के अन्य उपकरण, जैसे उच्चावचन मॉडल, गोलक, मानारेख (cartograms) आदि भी बनाए जाते हैं।

कंप्यूटर से आप क्या समझते हैं?

कंप्यूटर एक इलैक्ट्रॉनिक मशीन है, जो निर्धारित आँकड़ों ( Input) पर दिए गए निर्देशों की शृंखला (Program) के अनुसार विशेषीकृत प्रक्रिया (Process) करके अपेक्षित सूचना या परिणाम (Output) प्रस्तुत करती है।

कंप्यूटर में डाले गए आंकड़ों को क्या कहते हैं?

CPU इन आंकड़ों को निर्देशानुसार प्रसंस्कृत करता है। इस प्रकार यह आंकड़े सूचना के रुप में बदल जाते हैं तथा फिर से मैमोरी में डाल दिए जाते हैं अथवा मॉनिटर के माध्यम से दिखा दिए जाते हैं। ग्रहण इकाई (Input Unit), Input उपकरणों द्वारा आंकड़े एवं आदेश कम्प्यूटर में डाले जाते हैं

Toplist

नवीनतम लेख

टैग