जड़ों का प्रमुख कार्य क्या होता है? - jadon ka pramukh kaary kya hota hai?

जड़ किसे कहते हैं...
पौधे का वह हिस्सा जो भूमि के अंदर छिपा हुआ होता है, जड़ या मूल कहलाता है। जड़ें मिट्टी के कणों को परस्पर बांधे रखती हैं और पौधे को भूमि पर स्थिर रखती हैं । ये पौधे के पोषण के लिए जरूरी खनिज-लवणों को भूमि से अवशोषित करके तनों के माध्यम से पहुंचाती हैं।जड़तंत्र किसे कहते हैं...
हम देखते हैं कि पौधों की जड़ सिर्फ एक नहीं होती। या तो यह मुख्य जड़ और सहायक छोटी-छोटी जड़ों में बंटी होती है। या फिर एक पौधे से बहुत सी मुख्य जड़े होती है। इन्हीं को सामूहिक रूप से जड़तंत्र कहा जाता है।जड़तंत्र कितने प्रकार के होते हैं...
जड़तंत्र दो प्रकार के होते हैं-
-मूसलाधार जड़तंत्र
-रेशेदार जड़तंत्रमूसलाधार जड़तंत्र की विशेषता बताइए...
इसमें पौधे के आधार से एक मोटी मुख्य जड़ निकलती हैं। इस मुख्य जड़ से कई छोटी छोटी जड़ें निकलती हैं। फिर इन छोटी-छोटी जड़ों से महीन-महीन ढेरों जड़े निकलती हैं। इस प्रकार की संरचना को मूसलाधार जड़ कहते हैं। उदाहरण के लिए मुली, गाजर, आम, नीम आदि।

रेशेदार जड़तंत्र की विशेषता बताइए...

जब पौधे के आधार से या किसी अन्य हिस्से से एक साथ एक जैसे आकार वाली जड़ें निकलती हैं। तो इन्हें रेशेदार जड़तंत्र कहते हैं।
जैसे गेहूं, चावल, मक्का, घास आदि की जड़ें रेशेदार होती हैं।जड़ों के विशेष कार्य कौन से होते हैं...
कुछ जड़ें अपने सामान्य कार्य पौधों का आधार बनने और पोषक तत्व ग्रहण करने के अलावा भी काम करती हैं। ये अन्य कार्य ही विशेष कार्य कहलाते हैं। इन विशेष कार्यों में दो कार्य माने जाते हैं।
1. भोजन का संग्रहण
2. मुख्य जड़ों की सहायक बननासंचयी जड़ें किन्हें कहते हैं..
आलू, शकरकंद, मूली, गाजर, चुकंदर आदि की जड़़ें फूली हुई होती हैं। ये रूपांतरित जड़ें होती हैं, जिनमें खाद्य सामग्री संग्रहीत होती हैं, और ये मानव के लिए भोजन का स्रोत बनती हैं। एेसी जड़ों को संचयी जड़ें कहते हैं।सहायक जड़ें किन्हें कहते हैं...
गन्ना, मक्का, ज्वार आदि पौधों की जड़ें ज्यादा लंबी नहीं होतीं, जबकि इनका तना बहुत लंबा होता है। एेसी स्थिति में लंबे तने को सहारा देने के लिए पौधों के पोर यानी तने की गांठ में से लंबी-लंबी सुतली जैसी जड़ें निकलती हैं और पौधे के अगल-बगल मिट्टी में प्रवेश कर उसको चारों तरफ से सहारा देती हैं। इन जड़ों को सहायक जड़ें कहते हैं।स्तंभ जड़ें किन्हें कहते हैं...
बरगद के वृक्ष में से उसकी बड़ी-बड़ी डालों में से सुतली जैसी संरचनाएं निकलकर लटकती हैं। ये जमीन में प्रवेश करके मोटे खंभे जैसा रूप धारण कर लेती हैं और पेड़ को ज्यादा क्षेत्रफल में फैलाव करने में मदद करती हैं। एेसी जड़ों को स्तंभ जड़ें कहते हैं।

जड़ों के मुख्य कार्य लिखो।

जड़ों के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं
(i) जड़ें मिट्टी में पौधों को स्थिर रखने में सहायता करती हैं।
(ii) जड़ें मिट्टी में से जल तथा खनिज प्राप्त करती हैं।
(iii) कई जड़े पौधों को अतिरिक्त सहारा भी देती हैं।
(iv) कई जड़ें पौधे के लिए भोजन इकट्ठा करती हैं।

जड़ किसे कहते हैं 

पौधे का वह हिस्सा जो भूमि के अंदर छिपा हुआ होता है, जड़ या मूल कहलाता है। जड़ें मिट्टी के कणों को परस्पर बांधे रखती हैं और पौधे को भूमि पर स्थिर रखती हैं । ये पौधे के पोषण के लिए जरूरी खनिज-लवणों को भूमि से अवशोषित करके तनों के माध्यम से पहुंचाती हैं।

जड़तंत्र किसे कहते हैं

हम देखते हैं कि पौधों की जड़ सिर्फ एक नहीं होती। या तो यह मुख्य जड़ और सहायक छोटी-छोटी जड़ों में बंटी होती है। या फिर एक पौधे से बहुत सी मुख्य जड़े होती है। इन्हीं को सामूहिक रूप से जड़तंत्र कहा जाता है।

पौधे की जड़ें से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न . पत्ती तने से किस भाग से जुड़ी होती है ?

उत्तर. पत्ती पर्णवृंत से जुड़ी होती है।

प्रश्न . किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे नहीं होते ?

उत्तर. घास, गेहूँ, मक्का, आम के फूल रंग-बिरंगे नहीं होते।

प्रश्न . झाड़ी के क्या लक्षण होते हैं ?

उत्तर. झाड़ी में तने के आधार से शाखाएं निकलती हैं, तना कठोर होता है तथा थोड़ा मोटा होता है।

प्रश्न . पुष्प के जनन अंग कौन-से हैं ?

उत्तर. पुष्य के जनन अंग-स्त्रीकेसर और पुंकेसर पुष्प के जनन अंग हैं।

प्रश्न . स्त्रीकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर. स्त्रीकेसर के तीन मुख्य भाग हैं(1) अंडाशय, (2) वर्तिका और (3) वर्तिकाग्र

प्रश्न . पुंकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर. पुंकेसर के दो मुख्य भाग हैं परागकोण और पुतं

प्रश्न . आरोही पौधे किसे कहते हैं ? |

उत्तर. आरोही पौधे-जो पौधे किसी सहारे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं, उन्हें आरोही पौधे कहते हैं।

प्रश्न . दो आरोही लताओं के नाम लिखिए।

उत्तर. मनी प्लांट और अंगूर की बेल।

प्रश्न . पौधों के पत्तों को देखकर उसकी जड़ का कैसे पता लगाया जा सकता है ?

उत्तर. यदि पौधे के पत्तों का शिरा-विन्यास जालिका हो तो पौधे की जड़ें मूसलादार होंगी, यदि शिरा-विन्यास समांतर हो तो रेशेदार होंगी

प्रश्न . किन पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर. गाजर, मूली, शकरकंद, शलगम आदि पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न . पौधों के कौन-से संवर्ग हैं ?

उत्तर. पौधों के तीन संवर्ग हैं-शाक, झाड़ी और वृक्ष।

प्रश्न . किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं ?

उत्तर. गुलाब, सरसों, गुलमोहर और डेलिया के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं।

प्रश्न . पौधे के मुख्यतः कौन-से भाग हैं ?

उत्तर. पौधे के मुख्य भाग हैं-जड़, तना, पत्ती, फूल और फल।

प्रश्न . शिरा विन्यास किसे कहते हैं ?

उत्तर. पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाये गए डिज़ाइन को शिराविन्यास कहते हैं।

प्रश्न . शिरा-विन्यास कितने प्रकार का होता है ?

उत्तर. शिरा-विन्यास दो प्रकार का होता है
(i) जालिका शिरा-विन्यास (ii) समांतर शिरा-विन्यास।

प्रश्न . जालिका शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर. तुलसी, आम, अमरूद और पीपल।।

प्रश्न . समांतर शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखो।

उत्तर. घास, गेहूँ, मक्की और केला।

प्रश्न . वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर. पौधों के पत्तों द्वारा पत्ती की सतह से जलवाष्प के उत्सर्जन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न . प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं ?

उत्तर. हरे पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न . प्रकाश संश्लेषण के लिए कौन-सी कच्ची सामग्री की ज़रूरत होती है ?

उत्तर. पानी, कार्बन डाइऑक्साइड, सूर्य का प्रकाश और क्लोरोफिल आदि प्रकाश संश्लेषण की कच्ची सामग्री है।

प्रश्न . पत्ती के दो मुख्य भाग कौन-से हैं ?

उत्तर. पर्णवृंत और फलक पत्ती के दो मुख्य भाग हैं।

प्रश्नू . शिरा किसे कहते हैं ?

उत्तर. शिरा–पत्ती की रेखित संरचनाओं को शिरा कहते हैं।

प्रश्न . खरपतवार किसे कहते हैं ?

उत्तर. खरपतवार (Weeds)-खेतों में फसलों के साथ जो अवांछित या फालतू जंगली पौधे उग जाते हैं, उन्हें खरपतवार कहते हैं।

प्रश्न . जड़ का एक कार्य बताओ।

उत्तर. जड़ का कार्य-जड़ मृदा से जल और खनिज पदार्थ अवशोषित करती है।

प्रश्न . जड़ें कितनी प्रकार की होती हैं ?

उत्तर. जड़े दो प्रकार की होती हैं
(1) मूसला जड़े और (2) रेशेदार जड़

प्रश्न . परागकण पुष्प का कौन-सा भाग पैदा करता है ?

उत्तर. पुंकेसर के परागकोष में परागकण पैदा होते हैं।

प्रश्न . बीज पुष्प के कौन-से भाग से बनता है ?

उत्तर. पुष्प के बीजांड से बीज बनता है।

प्रश्न . फल पुष्प के कौन-से भाग से बनता है ?

उत्तर. पुष्प के स्त्रीकेसर से फल बनता है।

प्रश्न . विसर्गी लता किसे कहते हैं ?

उत्तर. कमज़ोर तने वाले पौधे, जो सीधे खड़े नहीं हो सकते और भूमि पर फैल जाते हैं उन्हें विसर्गी लता कहते हैं।

प्रश्न . पांच शाक पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर. टमाटर, मिर्च, डेलिया, गेंदा और आलू।

इस पोस्ट में जड़ों के मुख्य कार्य लिखो जड़ों के प्रमुख कार्य क्या है? पौधे की जड़ क्या कार्य करती है? जड़ क्या है इसके प्रमुख प्रकार? पौधों की मुख्य जड़ कौन सी है? जड़ किसे कहते है प्रकार तथा कार्य मूसला जड़ कितने प्रकार के होते हैं? पौधे की जड़ें से संबंधित जानकारी पौधे की जड़ें से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

error: Content is protected !!

जड़ों के प्रमुख कार्य क्या होते हैं?

पौधे का वह हिस्सा जो भूमि के अंदर छिपा हुआ होता है, जड़ या मूल कहलाता है। जड़ें मिट्टी के कणों को परस्पर बांधे रखती हैं और पौधे को भूमि पर स्थिर रखती हैं । ये पौधे के पोषण के लिए जरूरी खनिज-लवणों को भूमि से अवशोषित करके तनों के माध्यम से पहुंचाती हैं

जड़ों का क्या महत्व है?

आवश्यक तत्व) की आवश्यकता जीवद्रव्य के संश्लेषण तथा ऊर्जा के स्रोत्र के रूप में काम करने के लिए होती है

जड़ क्या है इसके प्रमुख प्रकार?

Solution : जड़ें मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं- <br> (i) मूसला जड़-जिन पौधों में जड़ें असमान होती हैं उनमें एक मुख्य जड़ और शेष छोटी-छोटी जड़ें होती हैं, उनमें मुख्य जड़ को . मूसला जड़. कहते हैं तथा छोटी जड़ें . पार्श्व जड़ें.

जड़ तंत्र क्या है?

जड़ पौधों के अक्ष का अवरोही (Descending) भाग है, जो मूलांकुर (Radicle) से विकसित होता है। जड़ सदैव प्रकाश से दूर भूमि में वृद्धि करती है। भूमि में रहने के कारण ही जड़ों का रंग सफेद अथवा मटमैला होता है। जड़ों पर तनों के समान पर्व (Nodes) एवं पर्व सन्धियाँ (Internodes) नहीं पायी जाती है।