जापान संविधान के जनक कौन थे? - jaapaan sanvidhaan ke janak kaun the?

Samvidhan sabha ke asthayi adhyaksh kaun the

जापान संविधान के जनक कौन थे? - jaapaan sanvidhaan ke janak kaun the?

संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?

Q. संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ?
A. सच्चिदानन्द सिन्हा
B. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
C. भीम राव अम्बेडकर
D. वल्लभ भाई पटेल

Answer - सच्चिदानन्द सिन्हा

Explanation : संविधान सभा की पहली बैठक दिल्ली संसद् भवन की केन्द्रीय कक्ष में 9 दिसम्बर 1946 मे हुई थी, जिसमें 207 सदस्य शामिल हुए। संविधान सभा की पहली बैठक में संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को चुना गया। 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद को चुना गया। इसके उपाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार मुखर्जी थे, जो बंगाल के एक ईसाई और कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति थे। साथ ही विधानसभा की अल्पसंख्यक समिति की अध्यक्षता करते हुए, मुखर्जी को भारत गणराज्य बनने के बाद पश्चिम बंगाल का प्रथम राज्यपाल नियुक्त किया गया।

  • Computer Gk Quiz | Biology Question Answer | General Science Questions In Hindi
  • General Knowledge Quiz | Physics Gk Quiz| Important Full Form List

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत को अपनाया। 26 जनवरी 1950 को संविधान प्रभावी हुआ। भारतीय संविधान के जनक डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारत का मूल संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा हस्तलिखित था। हमारे सर्वोच्च न्यायालय और कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया की अवधारणा को नियंत्रित करने वाले कानूनों को जापान के संविधान से लिया गया है। भारत ने जर्मनी के संविधान से आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों के निलंबन की अवधारणा को लिया गया है।

पोस्ट को पढ़कर आप जान गए होंगे कि संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष कौन थे ? अगर पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को शेयर करें।

Useful In Exams : Upsc, State Psc, IBPS, SSC, Railway, Police Exam, Vyapam Exam And Other Competitive Exams In India.


लंदन
जापान संविधान के जनक कौन थे? - jaapaan sanvidhaan ke janak kaun the?
जापान संविधान के जनक कौन थे? - jaapaan sanvidhaan ke janak kaun the?

जापान संविधान के जनक कौन थे? - jaapaan sanvidhaan ke janak kaun the?

भारत में हरित क्रांति गेहूँ की फ़सल से शुरू हुई

भारत में हरित क्रान्ति के जनक कौन थे, प्रोफ़ैसर एम एस स्वामीनाथन या डॉ नॉरमन बोरलॉग. जानना चाहते हैं डेरनी बिहार से आशीष अक्षत.

इसके लिए इतिहास में झांकना होगा. दूसरे विश्वयुद्ध की समाप्ति के बाद जब विजयी अमरीकी सेना जापान पहुंची तो उसके साथ कृषि अनुसंधान सेवा के ऐस सिसिल सैल्मन भी थे. इस बात पर विचार होने लगा कि जापान का पुनर्निर्माण कैसे किया जाए. सैल्मन का ध्यान कृषि विकास पर था. उन्हें नोरिन नामकी गेंहू की एक क़िस्म मिली जिसका दाना काफ़ी बड़ा होता था. सैल्मन ने इसे और शोध के लिए अमरीका भेजा. तेरह साल के प्रयोगों के बाद 1959 में गेन्स नामकी क़िस्म तैयार हुई. नॉरमन बोरलॉग ने उसका मैक्सिको की सबसे अच्छी क़िस्म के साथ संकरण किया और एक नई क़िस्म निकाली.

उधर भारत में अनाज की उपज बढ़ाने की सख़्त ज़रूरत थी. भारत को बोरलॉग और गेहूं की नोरिन क़िस्म का पता चला. पूसा के एक छोटे से खेत में इसे बोया गया और उसके अभूतपूर्व परिणाम निकले. 1965 में भारत के कृषि मंत्री थे सी सुब्रमण्यम. उन्होंने गेंहू की नई क़िस्म के 18 हज़ार टन बीज आयात किए, कृषि क्षेत्र में ज़रूरी सुधार लागू किए, कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई, सिंचाई के लिए नहरें बनवाईं और कुंए खुदवाए, किसानों को दामों की गारंटी दी और अनाज को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम बनवाए. देखते ही देखते भारत अपनी ज़रूरत से ज़्यादा अनाज पैदा करने लगा. तो नॉरमन बोरलॉग हरित क्रांति के प्रवर्तक माने जाते हैं लेकिन भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय सी सुब्रमण्यम को जाता है. एम ऐस स्वामीनाथन एक जाने माने वनस्पति विज्ञानी थे जिन्होंने हरित क्रान्ति लाने के लिए सी सुब्रमण्यम के साथ काम किया.

हजारीबाग झारखंड से दीपक कुमार सिंह पूछते हैं कि अमरीकी संविधान में कुछ कितने अनुच्छेद हैं.

अमरीकी संविधान में कुल सात अनुच्छेद हैं. पहला अनुच्छेद ये बताता है कि किस तरह संसद के दोनों सदनों का गठन होगा और उनके क्या अधिकार होंगे. यह अनुच्छेद केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के अधिकारों की सीमा भी निर्धारित करता है. दूसरा अनुच्छेद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चयन, अधिकार और कर्तव्यों से संबंधित है. तीसरा अमरीका की न्यायपालिका की व्याख्या करता है. ये बताता है कि एक सुप्रीम कोर्ट हो और कैसे संसद अन्य अदालत गठित कर सकती है. चौथे अनुच्छेद में राज्य सरकारों के आपसी संबंधों और केन्द्र सरकार से संबंधित चर्चा है. पाँचवाँ अनुच्छेद में ये बताता है कि संविधान में संशोधन की क्या प्रक्रिया है. छठा अनुच्छेद संविधान को अमरीका का सर्वोच्च क़ानून बताता है. और सातवां अनुच्छेद संविधान के अनुसमर्थन की आवश्यकता तय करता है. यहां ये भी बता दें कि ये दुनिया का सबसे पुराना लिखित संविधान है जो आज भी लागू है. ये 17 सितम्बर 1787 में तैयार हुआ था.

नवादा, भागलपुर बिहार से विनीत कुमार लिखते हैं सैटेलाइट फ़ोन क्या होता है और कैसे काम करता है. यही सवाल रांची झारखंड से विष्णु प्रजापति ने भी किया है.

सैटलाइट फ़ोन पृथ्वी की कक्षा में स्थित दूर संचार उपग्रहों के ज़रिए काम करता है इसलिए आप चाहे हिमालय पर हों, अंटार्कटिका पर या भारत के किसी गांव में वो हर जगह काम करता है. ऐसे कोई 24 उपग्रह हैं जो पृथ्वी के हर क्षेत्र से जुड़े हैं. अभी तकनोलॉजी इतनी विकसित नहीं हो पाई है कि घर के भीतर से आप सैटलाइट फ़ोन पर बात कर सकें. इसके लिए आपको खुले स्थान में आना पड़ता है और एक डिश की सहायता से उपग्रह का सिग्नल लेना पड़ता है. जैसे ही सिग्नल मिल जाए आप दुनिया के किसी कोने से कहीं भी बात कर सकते हैं.

हाइड्रोग्राफ़िक सर्वे क्या है. ग्राम पथराही, मधुबनी बिहार से परवेज़ आलम ख़ान.

हाइड्रोग्राफ़िक सर्वे, समुद्र का वैज्ञानिक मानचित्र होता है. इसमें यह पता लगाया जाता है कि समुद्र की गहराई कितनी है, उसकी क्या आकृति है, उसका तल कैसा है, उसमें किस दिशा से और कितनी गति की धाराएं बहती हैं और उसमें कब और कितना ऊँचा ज्वार आता है. इसका उद्देश्य है नौसंचालन को सुरक्षित बनाना. समुद्र के अलावा झीलों और नदियों का भी हाइड्रोग्राफ़िक सर्वे किया जाता है लेकिन केवल उस स्थिति में जब इनमें जहाज़ चलते हों.

वो पहली फ़िल्म कौन सी है जिसे ऑस्कर पुरस्कार मिला था. कृपया निर्देशक का नाम भी बताएं. ग्राम दीघुल, सोनभद्र उत्तर प्रदेश से मोहम्मद शमीम अंसारी.

सन् 1927-28 के लिए बेहतरीन फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार विंग्स को दिया गया था. ये ब्लैक एंन्ड व्हाइट और मूक फ़िल्म थी. विंग्स दो लड़कों की कहानी है जो एक ही लड़की से प्यार करते हैं. जब पहला विश्वयुद्ध छिड़ जाता है तो दोनों सेना की हवाई टुकड़ी में भर्ती हो जाते हैं लेकिन एक घटना में ग़लती से एक युवक दूसरे के विमान को मार गिराता है. कहानी तो कुछ ख़ास नहीं है लेकिन हवाई लड़ाई के दृश्य बड़े प्रभावी थे. इस फ़िल्म का निर्देशन किया था विलियम वैलमैन ने.

जापानी संविधान के जनक कौन हैं?

अब इतो का उदय जापान के संविधान के जनक के रूप में हुआ । इस संविधान को काफी सीमित रखा गया था। के अनुरूप व्यवस्था की तलाश में 1882-1883 का समय ब्रिटेन, फ्रांस तथा जर्मनी में लगाया। अपने अध्ययन अभियान पर जाने से पर्व हरमन रोज लेर के प्रभाव के अधीन इतो ने प्रशिया के संविधान के प्रारूप को अपनाने का निर्णय किया।

जापान के संविधान का दूसरा नाम क्या है?

जापान का संविधान (Shinjitai: 日本国憲法 Kyūjitai: 日本國憲法, Nihon-Koku Kenpō?) जापान की मूल विधि (कानून) है। इसे द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद ३ मई १९४७ को लागू किया गया था। जापान में इसे 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

1947 के जापान के संविधान को क्या कहा जाता है?

सशस्त्र सेनाओं की जगह जापान का आत्मरक्षा बल या सेल्फ़ डिफ़ेंस फ़ोर्स (SDF) है। जापान की पराजय के बाद विजयी ताक़तों की सलाह पर अमरीका ने उसके संविधान में 'अनुच्छेद 9' नामक ऐसा पेंच डाल दिया कि वह कभी दोबारा हमला नहीं कर सके। बदले में अमरीका ने उसकी सुरक्षा की पूरी ज़िम्मेवारी अपने कंधों पर लेने का काम भी किया।

भारतीय संविधान में जापान से क्या लिया गया है?

भारतीय संविधान में 'विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया' (Procedure established by Law) को जापान के संविधान से लिया गया है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 कहता है कि “किसी भी व्यक्ति को विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अतिरिक्त उसके जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है”।