इंसान को सांप क्यों काटता है? - insaan ko saamp kyon kaatata hai?

सांप काट ले तो तुरंत करें उसका उपचार, दुर्घटना के दौरान कुछ बातों का जरूर रखें ध्यान

सांप का काटना एक ऐसी दुर्घटना है अगर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाए तो उससे जान भी जा सकती है। सांप काटने पर सबसे जरूरी है कि उसके लक्षणों की पहचान की जाए और उसका तुरंत उपचार किया जाए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जानवरों में सांप सबसे खतरनाक और ज़हरीला जानवर माना जाता है। शहरीकरण ने सांपों का ठिकाना बदल दिया है अब वो जंगलों से निकलकर शहरों तक पहुंचने लगे हैं। सांप का नाम सुनते ही रोमटे खड़े होने लगते हैं और अगर वहीं सांप सामने आ जाएं तो होश उड़ जाते हैं। हाल ही में सलमान खान को सांप ने काट लिया और उनका तुरंत इलाज करने के बाद वो ठीक भी हो गए।

सांप का काटना घातक हो सकता है। हर साल लाखों मौतें सांप के काटने से होती हैं। कुछ सांप ज्यादा ज़हरीले होते हैं तो कुछ कम जहरीले होते हैं। कम ज़हरीले सांप के काटने से भी स्थिति गंभीर हो सकती है।

जहरीले सांप के काटने पर बॉडी में दिखने वाले लक्षण:

जहरीले सांप के काटने से बॉडी में कई तरह के लक्षण पैदा हो सकते हैं जैसे काटने वाली जगह पर दर्द और सूजन, ऐंठन, मतली,उल्टी, अकड़न या कपकपी, एलर्जी, पलकों का गिरना,घाव के चारों ओर सूजन, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी, घाव से खून बहना, बहुत पसीना आना और अंगों के आसपास के हिस्से का सुन्न पड़ना शामिल है।

सांप का काटना एक ऐसी दुर्घटना है अगर इसका तुरंत इलाज नहीं किया जाए तो उससे जान भी जा सकती है। सांप काटने पर सबसे जरूरी है कि उसके लक्षणों की पहचान की जाए और उसका तुरंत उपचार किया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि यदि किसी को सांप काट ले तो क्या काम तुरंत करने चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

सांप के काटने पर क्या करें:

  • सांप के काटने पर पीड़ित इनसान को थोड़ा ज्यादा घी खिलाकर उसे उल्टी करवा दें ताकि जहर अंदर नहीं फैल सके।
  • पीड़ित इनसान को 10-15 बार गुनगुना पानी पीलाएं और उसे उल्टी करने को कहें। इससे सांप के जहर का असर कम होगा।
  • कंटोला की सब्जी अगर आसानी से मिल जाए तो उसे पीसकर उस जगह लगाएं जहां सांप ने काटा है। इससे जहर का असर कम होगा साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी नहीं होगा।
  • आप लहसुन को पीसकर उसमें शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

सांप के काटने पर तुरंत करें यह काम

  • सांप काटने पर तबियत बिगड़ने का इंतजार नहीं करें बल्कि इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए मरीज को अस्पताल लेजाएं।
  • जिस जगह सांप ने काटा है उस स्थान को बिल्कुल नहीं हिलाएं।
  • ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें। खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो व्यक्ति को स्थिर रखें।
  • घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें।
  • सांप के काटने के समय का ध्यान रखें। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Edited By: Shahina Noor

धनबाद(झारखंड)। बरसात के शुरू होते ही जगह-जगह सांपों के काटने की घटना ज्यादा होने लगती है। कई बार लोगों को समझ ही नहीं आता कि किस सांप ने काटा है और डर से ही उनकी तबियत ज्यादा खराब हो जाती है। स्नैक सेवर सुब्रतो दे उर्फ बापी दा कहते हैं कि सांप काटे तो बिना घबराए सीधे हॉस्पिटल जाना चाहिए। हर सांप के काटने का अलग-अलग लक्षण होता है। इसके बारे में यदि आपको पता है तो आपकी जान भी बाख सकती है। बिस्तर पर ही क्यों काटता है करैत...

-बप्पी दा के अनुसार ज्यादातर करैत प्रजाति के सांप लोगों को बिस्तर पर ही काटते हैं। करैत को इंसान की गर्मी काफी पसंद है। इसलिए वो लोगों के बिस्तर में घुस जाता है। बिस्तर में थोड़ी हलचल होने पर वो लोगों को डस लेता है।

-झारखंड के चक्रधरपुर के मनोहरपुर व आनंदपुर के इलाकों में सांपों का आतंक है। पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सर्पदंश की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

-मनोहरपुर व आनंदपुर इलाके में सालाना औसतन 35 लोगों को सांप डंसते हैं। इसमें 12-13 लोगों की मौत समय पर इलाज नहीं हो पाने, एंटी स्नेक वेनम नहीं मिलने से हो जाती है। इस प्रकार ग्रामीण असमय मौत के गाल में समा जाते हैं।

सांप के डंसने के बाद इस प्रकार बरतें सावधानी

-खुद को सुरक्षित रखते हुए सांप की प्रजाति का पता करें। जूते पहने हो तो उतार दें, सुविधाजनक कपड़े ही पहनें।

-जख्म पर पट्टी बांध दें। पट्टी के लिए पेड़ की छाल, अखबार का टुकड़ा, स्लीपिंग बैग या बैकपैक फ्रेम का इस्तेमाल करें

-जख्म से छेड़छाड़ ना करें, पट्टी बांधने के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। मरीज को चलने ना दें, क्योंकि मांसपेशियों की रगड़ से जहर तेजी से फैलता है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए किस सांप के काटने पर क्या दिखता है शरीर में लक्षण...

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

इंसान को सांप क्यों काटता है? - insaan ko saamp kyon kaatata hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • Snake Bite , What To Do And What Not To Do

हेल्थ डेस्क। बेटे को शक था कि उसे सांप ने काटा है। पिता ने कहा लाल मिर्ची खिलाओ। अगर मिर्च तीखी लगी तो सांप ने नहीं काटा है और अगर तीखी न लगी तो हॉस्पिटल ले जाना। इसके बाद एक के बाद एक उसे 5 मिर्च खाने को दी। बिना उफ किए वो सारी मिर्च खा गया। मिर्च तेज है या नहीं, यह जानने के लिए मां ने एक छोटा-सा टुकड़ा मुंह में डाला तो वह बेहद तीखी निकली। इससे समझ में आया कि सांप जहरीला है। इसके बाद बेटे को हॉस्पिटल ले जाया गया। यह किस्सा जालंधर का है। 16 वर्षीय नीरज को सोमवार देर रात क्रेट सांप ने डसा था। इलाज के बाद उसकी हालत ठीक है।

एक्सपर्ट ने बताया, मिर्च से सांप काटने का कोई संबंध नहीं, ये है पहचानने का तरीका

- मप्र के होलकर साइंस कॉलेज के जूलॉजी डिपार्टमेंट के हेड प्रो.एमएमपी श्रीवास्तव ने बताया कि सांप ने जहां काटा है, यदि वहां दांत के 2 निशान हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला है। वहीं काटी हुई जगह पर दांत के कई निशान दिख रहे हैं तो समझ जाएं कि सांप जहरीला नहीं है।

- सांप के काटने का बॉडी पर कितनी जल्दी और कैसा असर होगा, यह इस पर डिपेंड करता है कि किस सांप ने काटा है। कुछ सांप के काटने पर ब्लड पर असर होता है कुछ के काटने पर नर्वस पर।

- जहां सांप ने काटा है, उसे जगह को कपड़े सा हल्का सा बांध लेना चाहिए। जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिए। डेढ़ से दो घंटे में जहर पूरी बॉडी में फैल सकता है। इसलिए इस अवधि के अंदर ही डॉक्टर के पास जाना जरूरी है।

सांप के काटने पर क्या करें और क्या न करें...

क्या न करें
- काटे हुए जगह पर टाइट कपड़े न बांधे।
- जहर को चूसकर निकालने की कोशिश न करें।
- काटे हुए जगह पर जहर निकालने के लिए कोई कट न लगाएं।
- एल्कोहल, चाय या कॉफी बिल्कुल भी न पीएं। इससे जहर तेजी से फैल सकता है।
- किसी तरह का ठंड़ा, गर्म सिंकाई न करें। न ही कोई क्रीम लगाएं।
- दर्द के लिए एस्पीरिन न लें। इससे ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

क्या करें
- टाइट कपड़े या गहने तुरंत उतार लें
- जहां पर काटा हो उस हिस्से को हार्ट के लेवल से नीचे रखें।
- घायल को जितना हो सके स्थिर रखें, इससे जहर बॉडी में फैलने से रोक सकते हैं
- घायल को शांत रखने की कोशिश करें जिससे उसे शॉक लगने से बचाया जा सके।
- काटने के 4 घंटे के अंदर ही एंटीवेनम का इंजेक्शन लगवा लें।
- जहां काटा हो, उसे हल्के कपड़े से कवर कर लें।

सांप इंसान को कब काटता है?

सांप किसी व्यक्ति को दबाव पड़ने पर, पुराने वैर के कारण, मद में होने के कारण, भूख से, भय से, विष का वेग होने के कारण, अपने बच्चों की रक्षा के लिए या काल की प्रेरणा होने पर काटता है सांप

सांप काटने से आदमी क्यों मरता है?

करैत और कोबरा में मस्तिष्क विष होते हैं। सांप के काटने पर ये ज़हर लसिका और खून में पहुँच जाते हैं। इनके द्वारा ये मस्तिष्क के केन्द्रों तक पहुँच जाते हैं। जीवन को सम्भालने वाले हृदय और श्वसन तंत्र काम करना बंद कर देते हैं।

कैसे पता करे कि साँप ने काटा है?

सांप के काटने के लक्षण.
दो नुकीले निशान या घाव जो छिद्रित दिखते हैं.
घाव से खून बहना.
स्थानीयकृत सूजन, जलन और काटने के आसपास लाली.
काटने के आसपास तेज दर्द.
त्वचा के रंग में बदलाव.
दस्त और बुखार.
पेट दर्द और सिरदर्द.
सांस लेने में दिक्कत.

सांप काटने का अर्थ क्या होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आपको सांप काटता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब भविष्य में आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। वहीं यदि सांप काटने में असफल रहे तो ये सपना शुभ संकेत है। ऐसे सपने का मतलब ये है कि आप किसी काम में जीत हासिल करेंगे।