छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमत क्या है? - chhatteesagadh mein jameen kee keemat kya hai?

Govt Rate of Land in Chhattisgarh : अगर आप छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में कोई खेत, प्लाट या जमीन खरीदना चाहते है, तब पहले आपको जमीन का सरकारी रेट चेक जरूर करना चाहिए। सभी राज्यों का Govt Rate of Land निर्धारित है। आप chhattisgarh government rate of land online check कर सकते है। इसके लिए राजस्व विभाग ने ऑनलाइन वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। लेकिन इसकी जानकारी अधिकांश लोगो को नहीं होने के कारण इस महत्वपूर्ण सर्विस का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसलिए हमने यहाँ आसान तरीके से बताया है कि छत्तीसगढ़ में जमीन का सरकारी रेट ऑनलाइन चेक कैसे करते है ?

छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने govt land rate check करने के लिए जिस वेब पोर्टल को उपलब्ध कराया है उसका नाम है – epanjeeyan.cg.gov.in इस वेब पोर्टल जमीन की रजिस्ट्री से सम्बंधित पूरी जानकारी मिल जाती है। चलिए आपको संक्षिप्त में ई पंजीयन सॉफ्टवेयर के बारे में बताते है।

ई पंजीयन सॉफ्टवेयर क्या है ?

ई पंजीयन (संपत्ति की पंजीकरण एप्लीकेशन) सॉफ्टवेयर, नागरिक-केंद्रित सेवाओं को अधिक तेज़ी से और समय पर प्रदान करने के अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ सरकार के उप-पंजीयक कार्यालय और पंजीकरण विभाग के लिए यह सबसे विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किया गया सॉफ्टवेयर है। इसमें कार्य संस्कृति, सार्वजनिक सेवा को प्रबंधित, सतर्क, अद्यतन, लागू करने और सुधारने और वास्तविक समय के भीतर पूरी रिपोर्टिंग प्रदान करने की क्षमता है।

कम्प्यूटरीकृत अचल संपत्ति के पंजीकरण प्रणाली के तहत, पंजीकरण आसान होता है। यह मूल्यांकन में पारदर्शिता की सुविधा देता है और बिचौलियों के अवसर को समाप्त करता है, कुछ राज्यों में संबंधित प्राधिकरण को आवेदन प्रस्तुत करना पड़ता है, जो आपके क्षेत्र के उप-पंजीयक भी हो सकते है। आवेदन फॉर्म को या तो ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है या संबंधित प्राधिकरण के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विवरण के सत्यापन के बाद, विलेख तैयार माना जायेगा, और इस तरह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

ई पंजीयन सॉफ्टवेयर पर क्या क्या सुविधा मिलता है ?

  • पंजीयन हेतु अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है।
  • संपत्ति की बाज़ार मूल्य की गणना कर सकते है।
  • संपति की हक सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • पूर्व पंजीकृत दस्तावेज की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

छत्तीसगढ़ के जिलों की लिस्ट जहाँ जमीन का सरकारी रेट चेक कर सकेंगे –

Balod (बालोद) Kanker (कांकेर)
Baloda Bazar (बलोदा बाजार) Kondagaon (कोण्डागांव)
Balrampur (बलरामपुर) Korba (कोरबा)
Bastar (बस्तर) Koriya (कोरिया)
Bemetara (बेमेतरा) Mahasamund (महासमुन्द)
Bijapur (बीजापुर) Mungeli (मुंगेली)
Bilaspur (बिलासपुर) Narayanpur (नारायणपुर)
Dantewada (दन्तेवाड़ा) Raigarh (रायगढ़)
Dhamtari (धमतरी) Raipur (रायपुर)
Durg (दुर्ग) Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Gariaband (गरियाबंद) Sukma (सुकमा)
Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा) Surajpur (सूरजपुर)
Jashpur (जशपुर) Surguja (सुरगुजा)
Kabirdham (कबीरधाम)

epanjiyan cg वेब पोर्टल पर Govt Rate of Land check करने के लिए हमें निर्धारित प्रक्रिया को करना पड़ता है। इसके साथ ही सही विकल्प और जानकारी को सेलेक्ट करना होगा। तब जाकर आपको किसी जमीन का सरकारी रेट मिल पायेगा। इन सभी की जानकारी नीचे स्टेप में बताया जा रहा है। आप इन्हे ध्यान से पढ़कर जैसे बताया गया है वैसे ही आप भी प्रक्रिया को करें। तो चलिए शुरू करते है।

स्टेप-1 epanjeeyan cg वेब पोर्टल को ओपन करें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र को ओपन करें। इसके बाद गूगल सर्च बॉक्स में epanjeeyan.cg.gov.in टाइप करके एंटर करें। या हमने यहाँ डायरेक्ट लिंक भी दे रहे है। इस लिंक के द्वारा आप सीधे ई पंजीयन सॉफ्टवेयर को ओपन कर सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 बाज़ार मूल्य संगणक विकल्प को सेलेक्ट करें

जैसे ही ई पंजीयन वेब पोर्टल ओपन हो जाए, स्क्रीन पर आपको अलग अलग विकल्प दिखाई देंगे। ये सभी विकल्प अलग अलग सर्विस के लिए है। जमीन का सरकारी कीमत पता करने के लिए बाज़ार मूल्य संगणक विकल्प के नीचे Click Here बटन को सेलेक्ट कीजिये।

छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमत क्या है? - chhatteesagadh mein jameen kee keemat kya hai?

स्टेप-3 संपति की बाजार मूल्य विकल्प को सेलेक्ट करें

अगले स्टेप में फिर आपको अलग – अलग सर्विस का विकल्प मिलेगा। govt land rate check करने के लिए संपति की बाजार मूल्य विकल्प के नीचे Click Here बटन को सेलेक्ट करें।

छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमत क्या है? - chhatteesagadh mein jameen kee keemat kya hai?

स्टेप-4 Govt Rate of Land Check करें

अब इस स्टेप में आपको बहुत सी जानकारी देनी है। इसे हमने इमेज के साथ बताया है। आप ध्यान से इसे चेक करें –

छत्तीसगढ़ में जमीन की कीमत क्या है? - chhatteesagadh mein jameen kee keemat kya hai?

  1. जिला – यहाँ वो जिला सेलेक्ट करें जहाँ जमीन का सरकारी रेट चेक करना चाहते है।
  2. उप पंजीयक कार्यालय – उस जिले का उप पंजीयक कार्यालय चुनें।
  3. क्षेत्र प्रकार – इसमें जनपद, नगर पालिका या नगर पंचायत को सेलेक्ट करें।
  4. क्षेत्र का नाम – यहाँ क्षेत्र का नाम सेलेक्ट कीजिये।
  5. वार्ड/ग्राम – वो क्षेत्र जिस वार्ड या ग्राम के अंतर्गत आता है उसे चुनें।
  6. मोहल्ला/ग्राम का नाम – मोहल्ला ग्राम का नाम चुनें।
  7. भूमि प्रकार – भूमि का प्रकार सेलेक्ट कीजिये।
  8. तहसील – ये भाग ऑटोमैटिक आ जायेगा।
  9. ऱा0नि0मंडल – ये भाग ऑटोमैटिक आ जायेगा।
  10. वार्ड/हल्का नं. – ये भाग ऑटोमैटिक आ जायेगा।
  11. मोहल्ला/कॉलोनी/सोसायटी/मार्ग का नाम – ये भाग ऑटोमैटिक आ जायेगा।
  12. सौदा किया गया रकवा – इसे ध्यान से भरें। जैसे आप वर्ग फुट में जमीन खरीद रहे है तब उस जमीन का कुल एरिया यहाँ लिखें, जैसे 1000
  13. क्षेत्र इकाई – इस भाग में वर्ग फुट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  14. दस्तावेज का न्यूनतम बाजार मूल्य – इस भाग में उस जमीन का सरकारी रेट चेक कर सकते है।

ध्यान दें – कि सौदा किया गया रकवा वाले विकल्प में अगर आप एकड़ में जमीन ले रहे है तब कुल एकड़ लिखें और क्षेत्र इकाई भाग में एकड़ ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इस तरह epanjiyan वेब पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले का जमीन का सरकारी रेट पता किया जा सकता है। सभी जिलों के लिए प्रक्रिया वैसा ही रहेगा जैसे हमें ऊपर बताया है।

छत्तीसगढ़ जमीन का सरकारी रेट चेक सम्बन्धी प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 01 Govt Rate of Land in Chhattisgarh Check करने की वेबसाइट क्या है ?

छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने जमीन का सरकारी रेट चेक करने के लिए ई पंजीयन (संपत्ति की पंजीकरण एप्लीकेशन) सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया है। इसका वेब एड्रेस है – epanjeeyan.cg.gov.in अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से इस वेब पोर्टल को ओपन करके जमीन का वर्तमान सरकारी कीमत पता कर सकते है।

प्रश्न 02 क्या जमीन का सरकारी रेट अलग-अलग जिलों में अलग होती है ?

हाँ, जमीन का प्रकार जैसे – व्यावसायिक, कृषि, गृह निर्माण आदि के अनुसार जमीन का सरकारी रेट तय किया जाता है। ये रेट जिला के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इसके साथ ही स्टॉम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री चार्ज भी उप पंजीयक कार्यालय के अनुसार अलग हो सकता है। इसे चेक करने के लिए भी ई पंजीयन वेब पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है।

प्रश्न 03 स्टाम्प एवं पंजियन शुल्क चेक कैसे कर सकते है ?

जमीन का सरकारी रेट चेक करने के अलावा आप उस जमीन का स्टाम्प एवं पंजियन शुल्क भी चेक कर सकते है। इसके लिए भी epanjeeyan.cg.gov.in वेब पोर्टल पर आपको जाना है। इसके बाद बाज़ार मूल्य संगणक>स्टाम्प एवं पंजियन शुल्क ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे इसका चार्ज पता कर सकते है। ये भी बहुत ही उपयोगी सुविधा है। इससे आपको जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय आसानी होगी।

सारांश – Govt Rate of Land in Chhattisgarh online check कैसे करें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप हमने यहाँ बताया है। अब आप बहुत आसानी से छत्तीसगढ़ में जमीन का सरकारी रेट चेक कर सकेंगे। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या इससे सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे। धन्यवाद !

  • भू नक्शा छत्तीसगढ़ चेक एवं डाउनलोड कैसे करें
  • CG B1 Kaise Nikale ? सीजी भुइया खसरा चेक एवं डाउनलोड कैसे करें

छत्तीसगढ़ में 1 एकड़ जमीन की कीमत कितनी है?

बिलासपुर छत्तीसगढ़ में भूमि की सरकारी दर.

जमीन का रेट कैसे पता करे Chhattisgarh?

इसके लिए भी epanjeeyan.cg.gov.in वेब पोर्टल पर आपको जाना है। इसके बाद बाज़ार मूल्य संगणक>स्टाम्प एवं पंजियन शुल्क ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे इसका चार्ज पता कर सकते है। ये भी बहुत ही उपयोगी सुविधा है। इससे आपको जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय आसानी होगी।

जमीन का सर्किल रेट कैसे निकालते हैं?

सर्किल रेट पता करने के लिए सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in वेबसाइट में जाना है। इसके बाद दिए गए विकल्प में से View MVR विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्किल का नाम एवं थाना कोड चुनें। जैसे ही अपना सर्किल का नाम सेलेक्ट करेंगे, सर्किल रेट खुल जायेगा।

छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री शुल्क कितना है?

रजिस्ट्रेशन शुल्क प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू का 1% होता है.