बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Family
  • why baby kick in womb in hindi

पेट में किक क्‍यों मारते हैं बच्‍चे, क्‍या ये उनके हेल्‍दी होने का संकेत है?

parul rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Dec 10, 2020, 10:59 AM

प्रेग्‍नेंसी में बच्‍चे का किक मारना नॉर्मल बात होती है। लेकिन क्‍या आप ये जानती हैं कि बच्‍चा पेट में किक क्‍यों मारता है या इसका क्‍या मतलब होता है।

बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?

अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आप भी इंतजार कर रही होंगी कि कब आपको अपने बच्‍चे की पहली किक महसूस हो। अमूमन हर बच्‍चा किक मारता है और अगर बच्‍चा किक ना मारे तो इसे किसी समस्‍या का संकेत माना जाता है।यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्‍चा किक क्‍यों और कब मारता है और इसके क्‍या फायदे होते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत
भ्रूण के विकास में किक मारना एक अहम हिस्‍सा होता है। गर्भ में ट्विस्टिंग, टर्निंग, रोलिंग करने से शिशु की विकसित हो रही हड्डियों को शेप में आने में मदद मिलती है।
आमतौर पर प्रेग्‍नेंसी के 20वें से 30वें सप्‍ताह के बीच बच्‍चे की किक ज्‍यादा तेज होती है। इस समय शिशु की हड्डियां और जोड़ शेप में आना शुरू ही करते हैं। गर्भावस्‍था के 35वें सप्‍ताह के बाद से किक में कमी आने लगती है।

बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?


क्‍या कहती है स्‍टडी
कुछ अध्‍ययनों का मानना है कि बच्‍चे की किक न्‍यूरोलॉजिकल यानी नसों के विकास में मदद करती है। हालांकि, ये बात स्‍पष्‍ट नहीं है कि कम मूवमेंट या किक मारने वाले बच्‍चों की नसों का विकास खराब होता है। अगर आपको अपने बच्‍चे की किक बहुत तेज महसूस हो रही है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बच्‍चा कब मारता है किक
पहली बार मां बनने पर आपको बच्‍चे की किक प्रेग्‍नेंसी के 16वें हफ्ते से 25वें हफ्ते के बीच महसूस हो सकती है। यह प्रेग्‍नेंसी की दूसरी तिमाही होती है। इस समय शिशु के किक मारने पर आपको पेट में गुदगुदी जैसा अजीब सा फील हो सकता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है जब महिलाओं को बच्‍चे की किक महसूस ही नहीं होती है। ऐसे में चिंता ना करें, एक बार अपने डॉक्‍टर से बात कर लें।

बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?


हिचकी भी होती है महसूस
गर्भवती मां को अपने बच्‍चे की किक के साथ हिचकियां भी महसूस होती हैं। प्रेग्‍नेंसी की तीसरी तिमाही में आने पर आपको बच्‍चे की मूवमेंट ज्‍यादा और नियमित रूप से महसूस होने लगती है।
अब पेट में महसूस हो रही फड़फड़ाहट साफ तौर पर किक के रूप में महसूस होने लगती है। वहीं, इस समय आपको बच्‍चे की हिचकियां भी फील होने लगेंगी। प्रेग्‍नेंसी के 36वें हफ्ते के आसपास बच्‍चे की किक में धीरे-धीरे कमी आ सकती है क्‍योंकि उसे गर्भ में अब जगह कम पड़ रही होती है।

बेबी की किक को करें मॉनिटर
डॉक्‍टरों की राय है कि प्रेग्‍नेंसी के 28वें हफ्ते में और तीसरी तिमाही की शुरुआत में बच्‍चे की रोजाना की किक को गिनना शुरू कर देना चाहिए। अगर एक घंटे में बच्‍चा 10 से कम बार किक मारता है तो तुरंत डॉक्‍टर को बताएं।
आमतौर पर बच्‍चा सुबह और शाम के समय ज्‍यादा एक्टिव होता है। बैठने या लेटने पर आपको सबसे ज्‍यादा किक महसूस हो सकती है। कुछ बच्‍चे नैचुरली कम या ज्‍यादा एक्टिव होते हैं। इ‍सलिए डॉक्‍टर से बात करके यह सुनिश्चित करें कि आपके बच्‍चे की कितनी मवूमेंट सुरक्षित है। अगर आपका बच्‍चा हमेशा सुबह के समय किक मारता है और तीसरी तिमाही में एक सुबह उसकी कोई मूवमेंट महसूस नहीं होती है तो तुरंत डॉक्‍टर को बताएं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    विमेंस फैशन एथनिक स्टाइल के लिए White Chikankari Kurti हैं बेस्ट, ₹1000 से भी कम में उपलब्ध
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    Adv : भीड़ में अलग से चमकेंगे आप, सस्ते में खरीदें ये फैशनेबल पोशाक
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    बोलें सितारे आज का राशिफल 14 अक्टूबर : धनु राशि वाले आज रुपये पैसों के मामले में रहें सतर्क, देखें आपका दिन कैसा रहेगा
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    मूवी रिव्यू

    मूवी रिव्यू: कैसी है फिल्म 'ए जिंदगी', टिकट खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ

  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    No Mo Fomo Samsung Shop App पर अपने पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदें बेहतरीन बेनेफिट्स के साथ, आज ही करें साइन अप
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    फिल्मी खबरें कटरीना का पति विक्की कौशल संग पहला करवा चौथ, सास-ससुर के साथ शेयर कीं तस्वीरें
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    न्यूज़ Jio-Airtel की बढ़ी मुसीबत! इन 6 शहरों में होगा Adani 5G नेटवर्क, मिलेगी ये लल्लनटॉप स्पीड
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    कार/बाइक दिवाली धमाका! इन 3 धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बंपर छूट, ₹15000 से भी ज्यादा की होगी भारी बचत
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    ट्रेंडिंग बुजुर्ग कपल ने खरीदी मोपेड, पति ने खुशी में किया ऐसा काम कि सब हंस दिए
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    विमेंस फैशन Anarkali Style Suit: दिवाली पर पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे अनारकली स्टाइल वाले ये सूट
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    अमेरिका चीनी ड्रैगन से सीधे भिड़ने की तैयारी में अमेरिका, बाइडेन ने बनाया यह खतरनाक गेम प्‍लान, जानें
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    न्यूज़ 'मिशन रिपीट' की रणभेरी के बीच पहाड़ पर 'सूखा' खत्म करेगा गांधी परिवार, प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    बिज़नस न्यूज़ मुकेश अंबानी की झोली में गिर सकती है यह बड़ी कंपनी, और कोई नहीं है रेस में
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    शेयर न्यूज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन Infosys, Mindtree और Angel One के शेयरों में कमाई का मौका
  • बच्चा पेट में लात क्यों मारता है? - bachcha pet mein laat kyon maarata hai?
    लखीमपुर खीरी ये अधिकारी हैं कुछ अलग...अब ट्रैक्टर पर बैठीं और बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचीं रोशन जैकब

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

मेरा बच्चा बाईं ओर अधिक लात मारता है क्यों?

हो सकता है आपको महसूस हो कि शिशु कलाबाजियों का अभ्यास कर रहा है, जो कि अजीब और तीव्र या प्रबल अनुभूति हो सकती है। आपको कैसा महसूस होता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका शिशु किस तरफ है और वह कैसे हिल-डुल रहा है।

बच्चा कब लात मारना शुरू करता है?

प्रेगनेंट महिलाओं को प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में बच्चे द्वारा पेट में लात मारने जैसे अनुभव हो सकते हैं। आमतौर पर यह प्रेग्‍नेंसी के 16वें सप्ताह से 25वें सप्ताह के बीच शुरू होता है। इस दौरान बच्चा पेट में लात चलाता है या किक मारता है जिससे मां को पेट में गुदगुदी-सी या हल्की सेंसेशन-सी महसूस होती है।

पेट में ज्यादा हलचल कौन करता है?

गर्भावस्था का समय वह होता है जब गर्भवती हर समय अनदेखे शिशु को देखने और उसके बारे में सबकुछ जानने को हर समय उत्सुक रहती है। यह उत्सुकता उस समय चरम सीमा पर पहुँच जाती है जब नन्हा शिशु अपनी हलचल करनी शुरू कर देता है।

पेट में लड़का होता है तो क्या क्या होता है?

गर्भ में लड़का होने के 10 लक्षण.
77 shares..