अल्प काल से आप क्या समझते है? - alp kaal se aap kya samajhate hai?

एक आगत का कुल उत्पाद क्या होता है?

कुल उत्पाद (TP) को एक निश्चित समयावधि में दिए गए आगतों से एक फर्म द्वारा उत्पादित की गई वस्तुओं अथवा सेवाओं की कुल मात्रा के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
अल्पकाल में, परिवर्तनशील साधनों की मात्रा को बढ़ाकर कुल उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। दीर्घकाल में उत्पादन के सभी साधनों को बढ़ाकर कुल उत्पादन को बढ़ाया जा सकता हैं।
          TP =∑MP

एक परिवर्ती कारक की सभी इकाइयों के सीमांत उत्पाद (MP) को जोड़कर हम कुल उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं।

एक आगत का सीमांत उत्पाद क्या होता है?

एक आगत का सीमांत उत्पाद उस आगत की अतिरिक्त इकाई में परिवर्तन करने से कुल उत्पाद में होने वाला परिवर्तन होता है। इस प्रकार,
        

उत्पादन फलन की संकल्पना को समझाइए।

उत्पादन फलन: एक फर्म का उत्पादन फलन उपयोग में लाए गए आगतों तथा फर्म द्वारा उत्पादित निर्गतों के मध्य का संबंध है।
उत्पादन फलन को इस प्रकार लिखा जाता हैं:
(q) = f(L, K)
यहाँ f = फलन; L = श्रम की भौतिक इकाइयाँ;   K = पूँजी की भौतिक इकाइयाँ
उत्पादन फलन के दो प्रकार के होते हैं:

  1. अल्पकालीन उत्पादन फलन: जहाँ उत्पादन के कुछ साधन स्थिर होते हैं।
  2. दीर्घकालीन उत्पादन फलन: जहाँ उत्पादन के सभी साधनों की पूर्ति परिवर्तन शील होती हैं।

अल्पकाल तथा दीर्घकाल की संकल्पनाओं को समझाइए।

अल्पकाल समय की वह अवधि हैं जिसमें उत्पादन के कुछ कारक स्थिर होते हैं तथा कुछ परिवर्ती होते हैं। इस अवधि में, एक फर्म केवल परिवर्तनशील साधनों में परिवर्तन कर सकती हैं, न कि स्थिर साधनों में।
दीर्घकाल वह समयावधि है जिसमें उत्पादन के सभी कारकों को बदला जा सकता हैं, जैसे: मशीनरी, इमारत, संगठन इत्यादि, जिसके फलस्वरूप उत्पादन में परिवर्तन वांछित मात्रा में किया जा सकता हैं।

एक आगत का औसत उत्पाद क्या होता है?

एक आगत का औसत उत्पाद उस आगत के कुल उत्पादों के परिवर्ती आगत की इकाइयों से विभाजित करने से प्राप्त उत्पाद हैं। इस प्रकार
                

अल्पकाल से आप क्या समझते है?

अल्पकाल से अभिप्राय उस समय अवधि से है, जिसमें फर्म के पास उत्पादन का पैमाना बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता। वह परिवर्तनशील साधन की मात्रा में वृद्धि करके तथा विद्यमान स्थिर साधनों का गहन प्रयोग करके, केवल उत्पादन के स्तर में वृद्धि कर सकती है।

अल्पकालीन और दीर्घकालीन क्या है?

अल्पकालीन उत्पादन फलन में समय की कमी के कारण साधनों का आपसी संयोग-अनुपात बदल जाता है, जबकि दीर्घकालीन उत्पादन फलन में साधनों में एक साथ समान अनुपात में वृद्धि अथवा कमी की जाती है । d. अल्पकालीन उत्पादन फलन के अन्तर्गत उत्पादन के परिवर्तनशील साधनों की कीमतें स्थिर नहीं रहती हैं ।

अल्पकालीन अवधि से क्या अभिप्राय है?

'अल्पकाल' वह समय होता है जिसमें फर्म की स्थायी सम्पत्तियों और उनके आकार में परिवर्तन नहीं होता है ।

अल्पकालीन उत्पादन फलन को क्या कहा जाता है?

Answer: इस कारण अल्पकालीन उत्पादन फलन में उत्पत्ति के कुछ साधन स्थिर रहते हैं तथा कुछ परिवर्तनशील जब अन्य साधनों के स्थिर रहने पर एक साधन में परिवर्तन किया जाता है तो इसे अल्पकालीन उत्पादन फलन कहते हैं। इन स्थिति को परिवर्तनशील अनुपातों का नियम भी कहा जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग