अंग्रेजी में स्ववृत्त लेखन को क्या कहते हैं? - angrejee mein svavrtt lekhan ko kya kahate hain?

इस लेख में स्ववृत के विषय में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी। पहले हम स्ववृत के विषय में जानेंगे, उसके बाद स्ववृत के उदाहरण देखेंगे। आइए आगे बढ़ते हैं –

Show

प्रश्न :- स्ववृत्त किसे कहते हैं?

उत्तर :- स्ववृत्त किसी व्यक्ति व्यक्ति का संक्षिप्त और सारगर्भित विवरण है जिसमें व्यक्ति/आवेदक का वैयक्तिक विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अंक प्रतिशत, कार्य अनुभव आदि सभी समाहित होते हैं। अंग्रेजी में इसे बायोडाटा कहा जाता है।

प्रश्न :- स्ववृत्त को कब प्रस्तुत किया जाता है?

उत्तर :-  स्ववृत को किसी नौकरी, पद आदि के आवेदन के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

प्रश्न :- स्ववृत्त किस प्रकार उम्मीदवारों के चयन में सहायक होता है?

उत्तर :-  व्यक्ति के संक्षिप्त मूल्यांकन का सर्वश्रेष्ठ आधार स्ववृत्त को माना जाता है। स्ववृत के माध्यम से उम्मीदवारों की योग्यता का मूल्यांकन किया जा सकता है।

प्रश्न :- आवेदन पत्र के साथ ‘स्ववृत्त’ संलग्न करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर :-

  1.  एक अच्छा स्ववृत्त नियुक्तिकर्ता के मन में उम्मीदवार के प्रति अच्छी और सकारात्मक धाारणा उत्पन्न करता है।
  2. नौकरी में सफ़लता के लिए योग्यता और व्यक्ति के साथ-साथ स्ववृत्त निर्माण की कला में निपुणता भी आवश्यक है।
  3. स्ववृत्त में किसी विशेष प्रयोजन को धयान में रखकर सिलसिलेवार ढंग से सूचनाएँ संकलित की जाती है।

प्रश्न :- एक अच्छे स्ववृत्त में क्या-क्या विशेषताएँ होती है?

उत्तर :-

  1. स्ववृत्त में ईमानदारी होनी चाहिए। किसी भी प्रकार के झूठे दावे या अतिश्योक्ति से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार के झूठे दावे या अतिशयोक्ति से बचना चाहिए। यह मत भूलो कि नियोक्ता को उम्मीदवारों के चयन का अच्छा खासा अनुभव होता है। गलत या बढ़ा-चढ़ा कर किए गए दावों से उन्हें धोखा देने की कोशिश खतरनाक बन सकती है। अगर साक्षात्कार के लिए बुला भी लिया गया तो उस दौरान कलई खुलने का पूरा अंदेशा रहता है।
  2. अपने व्यक्तित्व, ज्ञान और अनुभव के सबल पहलुओं पर जोर देना चाहिए।
  3. स्ववृत्त का आकार अति संक्षिप्त अथवा जरूरत से ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए।
  4. स्ववृत्त साफ़-सुथरे ढंग से टंकित या कम्प्यूटर-मुद्रित अथवा सुंदर-लेखन में होना चाहिए । स्ववृत्त में सूचनाओं को अनुशासित क्रम में लिखना चाहिए तथा व्यक्ति -परिचय, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, प्रशिक्षण, उपलब्धियाँ, कार्येत्तर गतिविधिायाँ इत्यादि।
  5. परिचय में नाम, जन्मतिथि, उम्र, पत्र-व्यवहार का पता, टेलीफ़ोन नंबर ई-मेल इत्यादि लिखे जाते हैं।
  6. शैक्षिक योग्यता में विद्यालय का नाम, बोर्ड या विश्वविद्यालय का नाम, परीक्षा का वर्ष, प्राप्तांक, प्रतिशत तथा श्रेणी का उल्लेख करना आवश्यक है।
  7. कार्येत्तर गतिविधियों का उल्लेख अन्य उम्मीदवारों से अलग पहचान दिलाने में समर्थ होता है।
  8. स्ववृत्त में विज्ञापन में वर्णित योग्यताओं और आवश्यकताओं को धयान में रखते हुए थोड़ा-बहुत परिवर्तन किया जा सकता है।
  9. किसी भी व्यक्ति से संबंधित सूचनाओं का तो कोई अंत ही नहीं है। लेकिन हर सूचना नियोक्ता के काम की नहीं हो सकती। इसीलिए स्ववृत्त में वही सूचनाएँ डाली जा सकती हैं जिनमें दूसरे पक्ष यानी नियोक्ता की दिलचस्पी हो।
  10. स्ववृत्त में आलंकारिक भाषा की गुंजाइश नहीं है। इसीलिए इसकी शैली-सरल, सीधी, सटीक और साफ़ होनी चाहिए ताकि पढ़ने वाले को सारी बातें एक ही नजर में स्पष्ट हो जाएँ और अर्थ निकालने के लिए दिमाग पर जोर न डालना पड़े।
  11. यह ध्यान रखना चाहिए कि स्ववृत्त न तो जरूरत से अधिक लंबा हो न ही ज़्यादा छोटा। अगर बहुत संक्षिप्त हुआ तो इसमें अनेक जरूरी चीजें आने से रह जाएँगी। दूसरी ओर यदि बहुत लंबा हुआ तो पढ़ने वाला अनेक पहलुओं को नजरअंदाज कर सकता है।
  12. बात-स्ववृत्त साफ़-सुथरे ढगं से टंकित या कंप्यटूर-मुद्रित होना चाहिए। व्याकरण संबंधी भूलों को भी दूर कर लेना चाहिए। ये बातें छोटी लग सकती हैं मगर उम्मीदवार के प्रति विपरीत धारणा उत्पन्न करती हैं। नियोक्ता को ऐसा लग सकता है कि उम्मीदवार या तो लापरवाहहै या फिर उसकी शिक्षा-दीक्षा ढंग से नहीं हुई है।

प्रश्न :- स्ववृत्त निर्माण में निपुणता क्यों आवश्यक है?

उत्तर :- एक स्ववृत्त की तुलना हम उम्मीदवार के दूत या प्रतिनिधि से कर सकते हैं। जिस प्रकार एक अच्छा दूत या प्रतिनिधि अपने स्वामी का एक सुंदर और आकर्षक चित्र प्रस्तुत  करता है, उसी प्रकार एक अच्छा स्ववृत्त नियुक्तिकर्ता के मन में उम्मीदवार के प्रति अच्छी और सकारात्मक धारणा उत्पन्न करता है। एक अच्छा स्ववृत्त किसी चुंबक की तरह होता है जो नियुक्तिकर्ता को आकर्षित कर लेता है। नौकरी में सफलता के लिए योग्यता और व्यक्ति के साथ-साथ स्ववृत्त निर्माण की कला में निपुणता भी आवश्यक है।

shravit lekhan को angrezi में biodata, resume या curriculum कहते हैं, swavrit lekhan format class 10, swavrit lekhan examples, swavrit lekhan in hindi class 10example,savrit lekhan in hindi class 10 examples
  • swavrit lekhan class 11 format,swavrit lekhan in Hindi,swavrit lekhan class 9. स्ववृत्त
  • यह स्ववृत्त लेखन (Hindi Biodata) वाला आर्टिकल क्यों पढ़ना चाहिए
    • स्ववृत्त का मतलब क्या होता है what is your meaning of swavrit lekhan in Hindi
    • Swavrit lekhan class 10, 11 format CBSE बोर्ड स्ववृत्त लेखन
    • स्ववृत्त लेखन Swavrit lekhan के नियम
    • स्ववृत्त लेखन का महत्व
    • स्ववृत्त लेखन और विशेषताएं
    • स्ववृत्त लेखन का रूप और आकार
    • swavrit lekhan presentation in Hindi cover letter in Hindi aavran Patra Hindi mein
    • स्ववृत्त लेखन का प्रारूप format of biodata in Hindi
    • स्ववृत्त का प्रारूप
      • शैक्षणिक योग्यताएं:
    • स्ववृत्त लेखन के उदाहरण CBSE board Hindi स्ववृत्त lekhan example in Hindi
      • FQ
  • Swavrit lekhan CBSE board class 10th| स्ववृत्त लेखन के उदाहरण Biodata example in Hindi

    shravit lekhan को angrezi में biodata, resume या curriculum कहते हैं, swavrit lekhan format class 10, swavrit lekhan examples, swavrit lekhan in hindi class 10example,savrit lekhan in hindi class 10 examples

    swavrit lekhan class 11 format,swavrit lekhan in Hindi,swavrit lekhan class 9. स्ववृत्त

    यह स्ववृत्त लेखन (Hindi Biodata) वाला आर्टिकल क्यों पढ़ना चाहिए

    class 10 solution: CBSE board Hindi swavrit lekhan format class 10th, 11th, 12th के बारे में जहां जानकारी अच्छे से दी जा रही है आप जरूर इस पूरे पोस्ट को पढ़ें। आप सबके लेखन के बारे में सही फॉर्मेट जानना चाहते हैं तो न्यू ज्ञान डॉट कॉम के इस पोस्ट पर swavrit lekhan format class 10 न्यू एग्जामिनेशन 2023 न्यू सिलेबस के अनुसार दिया गया है। छात्रों हिंदी का महत्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है और हिंदी जाने वाले को प्राथमिकता दी जाती है अगर सिर्फ बायोडाटा आप हिंदी में लिखते हैं तो वह कैसे लिखा जाएगा? इसके पूरे फॉर्मेट के बारे में जानकारी दी गई है।

    इसलिए यह लेख house wife, Worker के लिए भी है, जो हिंदी में बायोडाटा लिखना जानना चाहते हैं। इसके साथ ही यह आर्टिकल swavrit lekhan class 11 format, swavrit lekhan in Hindi swavrit lekhan class 9 के कक्षा विद्यार्थियों के उनकी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न के उत्तर देने वाला भी है।

    स्ववृत्त का मतलब क्या होता है what is your meaning of swavrit lekhan in Hindi

    स्ववृत्त का अंग्रेजी अर्थ बायोडाटा होता है। जब आप किसी संस्थान में नौकरी करने हेतु जाते हैं तो अपने बारे में जानकारी एक पेज में लिख कर देते हैं, जिसमें आपकी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी होती है, यह जानकारी ही साबित यानी बायोडाटा कहलाता है। स्ववृत्त  हिंदी का शब्द है इसमें ‘स्व’ का अर्थ खुद होता है। वृत्त (cycle) का अर्थ जीवन से जुड़ी हुई आपकी व्यक्तिगत जानकारी।‌

     

    biodata writing in Hindi:  swavrit यह सारी जानकारी उस कंपनी को मदद करता है कि किस तरह के कैंडिडेट का वह चयन करें। इस बायोडाटा में आपकी सारी योग्यता और व्यक्तिगत विवरण (सूचना personal information) होता है।

    जब हम अपने बारे में शैक्षिक (educational) व्यवसायिक (professional) और व्यक्तिगत (personal) जानकारी लिखते हैं तो इस लेखन को स्ववृत्त लेखन (biodata writing in Hindi kaha jata hai) कहा जाता है।

    Swavrit lekhan class 10, 11 format CBSE बोर्ड स्ववृत्त लेखन

    हिंदी के प्रश्न पत्र (questions paper) में बोर्ड की परीक्षाओं में स्ववृत्त लेखन से संबंधित पांच अंकों का प्रश्न पूछा जाता है। 2023 से सीबीएसई बोर्ड के न्यू परीक्षा पैटर्न में स्ववृत्त लेखन को भी जोड़ा गया है। इसलिए इस आर्टिकल में Swavrit lekhan format और swavrit lekhan in hindi class 10 examples आदि के बारे में विस्तार से बताया जा रहा पूरा आर्टिकल जरूर पढ़े और इसे शेयर जरूर करें ताकि आप जैसे सभी जरूरतमंद लोगों को भी यह जानकारी पहुंच सके उनको भी परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त हो।


    स्ववृत्त लेखन Swavrit lekhan के नियम

    अगर आप स्ववृत्त  लेखन लिख रहे हैं तो आपको दो पहलुओं पर ध्यान देना है।

    सबसे पहले आप अपनी व्यक्तिगत सूचना देंगे जिसमें आप एक कैंडिडेट के तौर पर अपने बारे में बताएंगे।

    दूसरी बात यह है कि आप जिस संस्था (organisation) के लिए बायोडाटा (biodata Hindi format) बना रहे हैं या जिस संस्था (institution) में नौकरी करना चाहते हैं, उस नियोक्ता (रिक्रूमेंट करने वाला)  संस्था की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अपने बारे में सूचना देना यानि स्ववृत्त लेखन (इंफॉर्मेशन बायोडाटा) में रखना महत्वपूर्ण होता है।

    स्ववृत्त लेखन का महत्व

     आप किसी नियोक्ता (नौकरी देने वाला) को आवेदन पत्र (application of recruitment) प्रस्तुत करते हैं तो इसमें आपका biodata यानी स्ववृत्त  महत्वपूर्ण होता है। 

    स्ववृत्त  से नियोक्ता यानी जवाब देने वाला कैंडिडेट या प्रतिनिधि के बारे में जानकारी हासिल कर पाते हैं।

     अगर आप अपने बारे में सुंदर और अच्छे शब्दों में खुद को व्यक्त करते हैं, और जिस पोस्ट के लिए आपने आवेदन (Apply application form) दिया है, उसके अनुसार आप स्वयं (self) के बारे में सकारात्मक बातें लिखते हैं तो इस तरह से स्ववृत्त-लेखन की वजह से आपको साक्षात्कार में अवसर दिया जाता है। नौकरी मिलने के मौके बढ़ जाते हैं।


    स्ववृत्त लेखन और विशेषताएं

     

    अब आपको हम बताने जा रहे हैं कि स्ववृत्त यानी Tata in Hindi lekhan  की क्या विशेषताएं होती हैं। बायोडाटा हिंदी में कैसे लिखे जाते हैं? इस लेखन में खास बात क्या है, ये point wise समझिए।

     

    स्ववृत्त अच्छी लिखावट में लिखा होना चाहिए या कंप्यूटर से प्रिंटेड होना चाहिए।

     

    स्ववृत्त लेखन में व्याकरण की गलतियां नहीं होनी चाहिए। नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हाथ के व्यक्तित्व पड़ता है।

     

    आप जो सूचना दे रहे हैं, वह क्रम के अनुसार व्यवस्थित रूप से होना चाहिए ताकि नियोक्ता को आपका बायोडाटा पढ़ने में आसानी हो।


    बायोडाटा में दी गई सभी सूचना सही होना चाहिए गलत और झूठ नहीं बताना चाहिए।

     

    अपनी खूबी और अच्छाइयां बताने में पीछे नहीं रहना चाहिए बल्कि खुलकर इसे बताना चाहिए।

     

    अपने स्ववृत्त लेखन में कविता वाली भाषा यानी अलंकार वाली भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सूचना समझ में नहीं आएगी।

     

    स्ववृत्त लेखन की शैली सरल सुबोध सीधी सटीक और साफ-सुथरी होनी चाहिए।


    स्ववृत्त लेखन का रूप और आकार

    हिंदी बायोडाटा यानी स्ववृत्त लेखन का रूप और आकार लेखन लिखने के लिए कितने शब्द सीमा हो यहां निश्चित तो नहीं है। लेकिन स्ववृत्त लेखन बहुत लंबा नहीं होना चाहिए।

    मान लीजिए आप किसी कंपनी के डायरेक्टर आदि पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो  पेजों की संख्या 9 से 10 हो सकती है। क्योंकि यहां पर योग्यता और अनुभव बहुत अधिक है। 

     लेकिन सामान्य पदों के लिए स्ववृत्त लेखन दो या तीन पेजों से अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। 

     

    swavrit lekhan presentation in Hindi cover letter in Hindi aavran Patra Hindi mein

     

    छात्रों केवल बायोडाटा लिख देने से और आवेदन पत्र भर देने से ही प्रस्तुति पूरी नहीं हो जाती है। swavrit के साथ आवेदन पत्र भी लिखना होता और इसके लिए कवर लेटर यानी आवरण पत्र भी लिखना होता है।


    आप एक कवर लेटर लिखेंगे और उसमें संस्थान के जो पद हैं उसके लिए आप अपनी योग्यता के बारे में बताते हुए उस पद के लिए आप क्यों योग्य है और आज चयन करने हेतु आपको एक अवसर दें इस बात का उल्लेख करते हुए एक कवर लेटर लिखेंगे जिसे आवरण पत्र कहा जाता है जो बायोडाटा के साथ ऊपर होता है।

     

    स्ववृत्त लेखन का प्रारूप format of biodata in Hindi

     

    CBSE board class 10th, 11, 12 स्ववृत्त लेखन format important board examination 2023 2023 


    दोस्तों बोर्ड परीक्षा में स्ववृत्त प्रारूप लेखन हिंदी से संबंधित जो प्रश्न आएगा, उसमें आप  प्रारूप इस तरह से लिखेंगे जो नीचे दिया हुआ है।

     यहां बायोडाटा यानी प्रारूप का उदाहरण हम दे रहे हैं। इसके बाद कई और उदाहरण बायोडाटा के आगे दिया है जिसे आप देख सकते हैं। example of Hindi biodata format

     

    स्ववृत्त का प्रारूप

    नाम

     

    पिता का नाम

     

    माता का नाम

     

    जन्मतिथि

     

    वर्तमान पता

     

    स्थायी पता

     

    दूरभाष संख्या

     

    मोबाइल संख्या

     

    ईमेल- पता

     

    शैक्षणिक योग्यताएं:

    swavrit format 

     

    क्रम संख्या

    परीक्षा/ डिग्री /डिप्लोमा

    वर्ष

    संस्था

    बोर्ड / विश्वविद्यालय

    विषय

    श्रेणी

    प्राप्तांक

    1.

         

    प्रथम

    95%

    2.

         

    प्रथम

    96%

    3.

           

     

    अन्य संबंधित योग्यताएं-

     

    • ———————————————

    • ———————————————

    उपलब्धियां– 

    • ———————————————

    • ———————————————

     

    गैर शैक्षणिक गतिविधियां 

    • ———————————————

    • ———————————————

     

     प्रतिष्ठित व्यक्तियों का विवरण जो उम्मीदवार की योग्यता एवं क्षमताओं से परिचित हों।

    • ———————————————

    • ———————————————


    उद्घोषणा-

     

    मैं प्रमाणित करता हूं/ करती हूं कि उपर्युक्त सभी सूचनाएं सकते हैं। ‌

     

    दिनांक

    स्थान 

    हस्ताक्षर


    स्ववृत्त लेखन के उदाहरण CBSE board Hindi स्ववृत्त lekhan example in Hindi

     

    स्ववृत्त का प्रारूप

     बोर्ड की परीक्षा swavrit lekhan  के उदाहरण निम्नलिखित है-

     

    उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशालय मे शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक शिक्षक पद के लिए आवेदन पत्र प्रेषित करते हुए स्ववृत्त लेखन (swavrit lekhan) कीजिए। ‌

     

    सेवा में,

     

    शिक्षा अधिकारी,

    शिक्षा निदेशालय,

     उत्तर प्रदेश प्रयागराज।

     

    विषय– प्राथमिक शिक्षक पद के लिए आवेदन।

     

    महोदय,

    उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशालय के वेबसाइट से ज्ञात हुआ है कि विज्ञापन संख्या 29 से के संदर्भ में प्राथमिक शिक्षक पद हेतु विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। इस पद हेतु मैं अपना आवेदन-पत्र आपकी सेवा में प्रेषित कर रहा हूं। इसके साथ मेरा स्ववृत्त  निम्नलिखित है-

     

    नाम

    मयंक कुमार

    पिता का नाम

    श्री अवधेश कुमार

    माता का नाम

    श्रीमती लता देवी

    जन्मतिथि

    17 जून, 1983

    वर्तमान पता

    173, अमृत कॉलोनी प्रयागराज।

    स्थायी पता

    उपर्युक्त

    दूरभाष संख्या

    258*45*55

    मोबाइल संख्या

    692***58**8

    ईमेल- पता

    ma*[email protected]

     

    शैक्षणिक योग्यताएं:

    क्रम संख्या

    परीक्षा/ डिग्री /डिप्लोमा

    वर्ष

    संस्था

    बोर्ड / विश्वविद्यालय

    विषय

    श्रेणी

    प्राप्तांक

    1.

    दसवीं

    1998

    केंद्रीय विद्यालय

    सी० बी० एस०ई० बोर्ड

    अंग्रेजी, हिंदी गणित, विज्ञान सामाजिक, विज्ञान

    प्रथम

    95%

    2.

    बारहवीं

    2000

    केंद्रीय विद्यालय

    सी० बी० एस०ई० बोर्ड

    अंग्रेजी, हिंदी भूगोल, इतिहास, नागरिक शास्त्र

    प्रथम

    96%

    3.

    कला में स्नातक (बी० ए०)

    2003

    भारती डिग्री कॉलेज, लखीमपुर

    कानपुर विश्वविद्यालय

    हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र

    प्रथम

    86%

    4.

    शिक्षा में स्नातक (बी० एड०)

    2004

    वाई० डी० कॉलेज, कानपुर

    कानपुर विश्वविद्यालय

    शिक्षण विषय हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान

    प्रथम

    87%

    5.

    उत्तर  प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा

    प्राथमिक स्तर

    2011

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    —–

    बाल मनोविज्ञान, हिंदी,अंग्रेजी पर्यावरण, गणित

    प्रथम

    85%

            

    अन्य संबंधित योग्यताएं-

     

    • कंप्यूटर का व्यवहारिक ज्ञान हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा में टाइपिंग, पढ़ाने हेतु प्रेजेंटेशन निर्माण, वीडियो एडिटिंग, कैमरा संचलन आदि का ज्ञान।

     

    • आनलाइन शिक्षण का अनुभव।

     

    • दो वर्ष का शिक्षण अनुभव।

    उपलब्धियां- 

     

    • कविता, लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनेक पुरस्कार प्राप्त।
    • विद्यालय की बास्केटबॉल टीम का कैप्टन

     

    गैर शैक्षणिक गतिविधियां 

    • पर्यटन का शौक
    • सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना

     

     प्रतिष्ठित व्यक्तियों का विवरण जो उम्मीदवार की योग्यता एवं क्षमताओं से परिचित हों।

     

    • श्री रामा स्वामी, जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर।
    • डॉ० राजेंद्र कुमार प्रोफेसर इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

    उद्घोषणा-

     

    मैं प्रमाणित करता हूं/ करती हूं कि उपर्युक्त सभी सूचनाएं सकते हैं। ‌

     

    दिनांक: 22 जून 2023

    स्थान : प्रयागराज

    हस्ताक्षर:

     

    FQ

     

    Swavrit lekhan को angrezi में क्या कहते हैं?

     

    shravit lekhan को angrezi में biodata, resume या curriculum कहते हैं।


    swavrit lekhan format class 10

     

    सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th में swavrit lekhan क्वेश्चन का फॉर्मेट कवर लेटर के साथ अपनी शैक्षिक योग्यता लिखना होता है। इसमें स्पष्ट शब्दों में अपने बारे में व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक जानकारी देनी होती है।

    नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल संख्या ईमेल एड्रेस की जानकारी व्यक्तिगत जानकारी के तौर पर सबसे पहले लिखा जाता है उसके बाद शैक्षिक योग्यता में हाई स्कूल इंटरमीडिएट स्नातक आदि परीक्षा में प्राप्त अंकों और श्रेणी के बारे में लिखा जाता है।

    हिंदी Biodata में अनुभव भी लिखा जाता है। जिस पोस्ट के लिए आप ने आवेदन किया है उसको से संबंधित अनुभव भी लिखा जाता है। आवेदन पत्र में अंत में यह बात लिखी जाती कि मैंने जो सूचना दी है वह पूरी तरीके से सही है और फिर अपना हस्ताक्षर करना है। या आवेदन पत्र आपका तैयार हो गया है इसके बाद इस से एक कवर लेटर लिखकर यानी कि एक प्रार्थना पत्र लिखकर नियोक्ता को भेजा जाता है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट से इसी पेज पर फॉर्मेट को पढ़ें।

     

    swavrit lekhan examples क्या है?

     

    स्ववृत लेखन न्यू टॉपिक एग्जांपल, CBSE board, UP Board, MP Board; बैंक में उप शाखा प्रबंधक पद के लिए एक स्ववृत लिखें, आपका नाम रमेश है और आपने बीकाम किया है।

    swavrit lekhan in hindi class 10

    examples

    आप एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक है और इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाते हैं, एक विद्यालय में आवेदन करने के लिए अपना बायोडाटा लिखें।

    स्ववृत्त में दूसरा पक्ष किसका होता है?

    स्ववृत्त के दो पक्ष हैं। पहले पक्ष में वह व्यक्ति है जिसको केंद्र में रखकर सूचनाएँ संकलित की गई होती हैं । दूसरा पक्ष उस व्यक्ति या संस्था का है जिसके लिए या जिसके प्रयोजन को ध्यान में रखकर सूचनाएँ जुटाई जाती हैं। पहला पक्ष है उम्मीदवार और दूसरा पक्ष नियोक्ता।"

    स्ववृत लेखन क्या है?

    उत्तर- किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अपने बारे में सूचनाओं का सिलसिलेवार संकलन ही स्ववृत्त कहलाता है। इसमें व्यक्ति अपने व्यक्तित्त्व, ज्ञान और अनुभव के सबल पक्ष को इस प्रकार प्रस्तुत करता है जो नियोक्ता के मन में उम्मीदवार के प्रति अच्छी व सकारात्मक छबि प्रस्तुत करता है।

    स्ववृत्त लेखन क्या होता है इसे अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं?

    स्ववृत्त लेखन अंग्रेजी में इसे bio data, resume या curriculum vitae कहते हैं. स्ववृत का तात्पर्य आत्म विज्ञापन या आत्म प्रशंसा कदापि नहीं हैं. यह Resume किसी आजीविका प्राप्ति के सन्दर्भ में लिखा जाता हैं. इस पत्र में व्यक्ति पद से सम्बन्धित अपनी योग्यताओं, कार्यानुभव, उपलब्धियों को प्रस्तुत करता हैं.

    स्ववृत्त लेखन कैसे लिखते हैं?

    स्ववृत्त अच्छी लिखावट में लिखा होना चाहिए या कंप्यूटर से प्रिंटेड होना चाहिए। स्ववृत्त लेखन में व्याकरण की गलतियां नहीं होनी चाहिए। नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हाथ के व्यक्तित्व पड़ता है। आप जो सूचना दे रहे हैं, वह क्रम के अनुसार व्यवस्थित रूप से होना चाहिए ताकि नियोक्ता को आपका बायोडाटा पढ़ने में आसानी हो।