आंतों में सूजन को कैसे कम करें? - aanton mein soojan ko kaise kam karen?

आंत में सूजन की समस्या बड़ी ही पीड़ादायक होती है। इसके लक्षण शरीर में बड़ी ही धीरे-धीरे विकसित होते हैं। इस बीमारी को अल्सर कोलाइटिस भी कहा जाता है। इस बीमारी में बड़ी आंत व मलाशक के अंदरुनी परत प्रभावित होती है। इस बीमारी के अभी तक कोई निश्चित इलाज नहीं है लेकिन घरेलू नुस्खों के द्वारा व घरेलू इलाज के द्वारा इसे कंट्रोल में किया जा सकता है तथा इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

इसके क्या है लक्षण
इस बीमारी के लक्षण सामान्य पेट दर्द के होते हैं लेकिन यदि इसकी पहचान सही पर कर ली जाए तो इसका इलाज संभव है, लेकिन यदि समय पर इसका इलाज ना हो तो ये आपकी आंतों के लिए साथ ही आपके पेट के लिए बड़ी समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके सबसे खतरनाक लक्षण ये होते हैं जो इस बीमारी से ग्रसित रहता है उसे इसका पता नहीं चलता है, इसका पता तब चलता है जब ये अपने सबसे खराब स्टेज में पहुंच जाता है और तब तक ये खतरनाक रुप धारण कर लेता है।

इसमें मुख्य रुप से बड़ी आंत के उपरी सतह पर घाव हो जाता है जिससे उसमें सूजन आ जाता है। यह हर व्यक्ति में अलग-अलग प्रकार से होता है। इस बीमारी से आंतों कमजोर हो जाती है जिससे उसका खाना सही से पच नहीं पाता है पोषक तत्वों का सही से अवशोषण नहीं हो पाता है जिससे शरीर का वजन घटने लगता है और वह कमजोर होने लगता है।

इसमें बार-बार शौच का भी अनुभव होता है और पेट में मरोड़ जैसा अनुभव होता है। पेट के निचले हिस्से में हमेशा दर्द बना रहता है। एक स्टेज ऐसा आता है जब मरीज को दिन में 10 से ज्यादा बार शौच आता है और यह सबसे पीड़ा दायक अनुभव होता है। इससे शरीर में खून की कमी होने लगती है और मरीज बुखार से पीड़ित हो जाता है।

क्या है इसके कारण
इस खतरनाक बीमारी के कई कारण हैं। खराब खान-पान, शरीरिक व्यायाम में कमी, धूम्रपान, वायु प्रदूषण का प्रभाव, स्ट्रेस, गरिष्ठ भोजन,, विटामिन डी की कमी, हानिकारक बैक्टीरिया। अगर इसका सही से इलाज ना किया जाए तो ये कैंसर का रुप भी धारण कर सकता है। यदि यह 10 या फिर 10 से ज्यादा साल पुरानी बीमारी बन जाए तो यह कैंसर का रुप लेने की संभावना बढ़ सकती है। 

घरेलू नुस्खे
पूरे दिन में पानी की थोड़ी- थोड़ी मात्रा पीते रहें
फैट युक्त खाद्य पदार्थ साथ ही जंक फूड खाने से परहेज करें
लैक्टोज से समस्या होती है तो दूध पूना कम कर दें
दिन भर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करते रहना

प्रोटीन
आंत में सूजन का घरेलू उपाय है प्रोटीन। यह आंतों के खराब हो चुके ऊत्तकों को ठीक करने में मदद करता है। ऐसे में मरीज को कम फैट के दूध से बनाए गए प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए जैसे, अंडे, मछली, मूंगफली या अखरोट आदि। इसके अलावा सब्जियों में पनीर, सलाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैल्शियम
ऐलोवेरा का सेवन किसी भी प्रकार के सूजन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। हरी पत्तियों वाला साग, ब्रॉकली इत्यादि का सेवन किया जा सकता है। कैल्शियम का सेवन विटामिन डी के साथ करने से ज्याजा लाभ मिलता है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पाया जाता है इसके सेवन से कई प्रकार के देसी इलाज में फायदा होता है। ग्रीन टी को किसी गिलास में पानी लेकर तैयार करें और इसे पी जाएं, इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। 

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
इस बीमारी में सबसे ज्यादा खतरा डिहाइड्रेशन होने का रहता है। ऐसे में मरीज को दिन भर में प्रचुर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। इससे हमारी आंत और किडनी साफ रहती है। इसलिए आंत की समस्याओॆ में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

आंत में सूजन होना एक बड़ी समस्या है. कई बार यह बहुत हानिकारक साबित हो सकता है. आंत में सूजन होने के लक्षण सामान्य होते हैं, इसलिए कई बार लोगों को इसका पता नहीं चल पाता है और धीर-धीरे यह समस्या बढ़ने लगती है. 

इसको मेडिकल भाषा में अल्सरेटिव कोलाइटिस कहा जाता है. अगर यह सूजन लंबे समय तक रहे, तो आंत के कैंसर का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है. अगर कोई इस समस्या से परेशान है. तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर निज़ात पा सकते है. इससे आपको थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है, साथ ही इसे बढ़ने से रोका जा सकता है. आइए आपको आंत में सूजन होने के लक्षण और उसकी रोकथाम के लिए घरेलू उपाय बताते हैं. 

Related Links

  • कान के दर्द से तुरंत राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपचार

    कान में दर्द (Ear Pain) होने पर तेल डालना या फिर माचिस की तीली डालकर साफ करने की कोशिश करना बहुत आम बात है, लेकिन यह कई बार घातक साबित…

आंत में सूजन के लक्षण (Symptoms of intestinal inflammation)

  • पेट दर्द और ऐंठन

  • दस्त लगना

  • गुदा में दर्द होना

  • कभी-कभी रक्तस्राव होना

  • पाचन संबंधी समस्याएं

  • बार-बार मल त्याग करने की इच्छा

  • भूख न लगना

  • वजन घट जाना

  • थकान होना

  • बुखार आना

  • दिल की धड़कन तेज हो जाना

आंत की सूजन को कम करने के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to reduce inflammation of intestine)

पानी- इस समस्या से निज़ात पाना है, तो पर्याप्त मात्रा में पानी ज़रूर पीएं. यह डिहाई़ड्रेशन से बचाता है, क्योंकि आंत के सूजन के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या डिहाई़ड्रेशन की ही होती है. बता दें कि दस्त की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इस वजह से पानी ज्यादा पीना चाहिए.  

ऐलोवेरा- यह कई गुणों से भरपूर है, इसलिए इसका इस्तेमाल आंत के सूजन को कम करने में किया जाता है. कई शोध में पता चला है कि ऐलोवेरा का जूस पीने से आंत की सूजन में सुधार आया है.  

प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ- आंत के सूजन को कम करने के लिए प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए मछली, अंडा, चिकन और मूंगफली का सेवन किया जा सकता है.  

विटामिन डी- आंत के सूजन वाले मरीजों के लिए विटामिन डी फायदेमंद होता है. इसके लिए संतरे का जूस और दूध का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन डी पर्याप्त मात्रा होती है.

नारियल का तेल- इस तेल से बने भोजन को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इससे आंत की समस्याओं में राहत मिलती है.  

ग्रीन टी- इसको एक सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है. इसकी मदद से आंत की सूजन कम की जा सकती है.  

इन चीजों का सेवन न करें (Do not consume these things)

आपको आलू, बैंगन और टमाटर जैसी सब्जियां का सेवन नहीं करना है, साथ ही तिल के बीज, अखरोट, बैर, स्ट्रॉबेरी जैसे फल के सेवन से बचना है. ध्यान दें कि अगर आंत में सूजन की ज्यादा समस्या हो, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

आंतों की सूजन को कैसे खत्म करें?

आंत के सूजन को कम करने के लिए सबसे जरूरी है पानी आंत के सूजन को कम करने या कंट्रोल करने के घरेलू उपायों में सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। यह डिहाई़ड्रेशन से बचाता है। आंत के सूजन के मरीजों की सबसे बड़ी समस्या डिहाई़ड्रेशन की ही होती है। दरअसल, दस्त की वजह से उनके शरीर में जल्दी ही पानी की कमी हो जाती है।

आंतों की सूजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

3- प्रोटीन डाइट जरूर लें- आंतों के स्वास्थ्य के लिए आपको खाने में प्रोटीन वाला भोजन जरूर शामिल करना चाहिए. प्रोटीन आपके पेट और आंत दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है. आप दिन के दो मील में प्रोटीन वाला खाना जैसे पनीर, दालें, साबुत अनाज और अंडा जरूर शामिल करें. आपको खाने में फल-सब्जियों भी जरूर शामिल करनी चाहिए.

आंतों में सूजन आने के क्या लक्षण है?

आंतों में सूजन के लक्षण मल में खून आना, बुखार, भूख में कमी, एनीमिया, दिल की धड़कन तेज होना और पाचन संबंधी समस्‍याएं आंतों में सूजन के लक्षणों में शामिल हैं। अगर समय पर इस समस्‍या का इलाज न किया गया तो व्‍यक्‍ति को फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की कमी हो सकती है।

सूजन का रामबाण इलाज क्या है?

सूजन की समस्या को दूर करने वाले फूड्स.
एवोकाडो खाने से सूजन होती है कम ... .
सूखी खुबानी सूजन करे ठीक ... .
साग खाने से सूजन की समस्या हो दूर ... .
सूजन कम करने के लिए खाएं केला ... .
टमाटर भी सूजन की समस्या करे दूर ... .
किशमिश भी है बेहद फायदेमंद.