जब तुम हाथी और ऊंट को देखते हो तो सोचने लगते हो, वाउ, इतना बड़ा जानवर! लेकिन आज सत्य सिंधु तुम्हें बता रहे हैं धरती के सबसे बड़े जानवर के बारे में। इसका नाम है ब्लू व्हेल और यह मछली समुद्र में रहती...
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 Apr 2013 10:49 AM
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
जब तुम हाथी और ऊंट को देखते हो तो सोचने लगते हो, वाउ, इतना बड़ा जानवर! लेकिन आज सत्य सिंधु तुम्हें बता रहे हैं धरती के सबसे बड़े जानवर के बारे में। इसका नाम है ब्लू व्हेल और यह मछली समुद्र में रहती है।
उसकी लंबाई 110 फीट तक होती है। उसका वजन 1 लाख 80 हजार किलोग्राम तक हो सकता है। उसके शरीर में 7000 किलोग्राम तक रक्त होता है। जब यह जीव महासागरों में घूमता है तो बड़े-बड़े पनडुब्बी जहाज इसको देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। शायद तुम आश्चर्य कर रहे हो कि इतना बड़ा जीव! हां, यह धरती पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा जीव है। समुद्र में तरह-तरह की बड़ी मछलियां रहती हैं, लेकिन ब्लू व्हेल उन सबसे विशाल है। अपनी स्लिम लंबाई के कारण यह काफी सुंदर भी लगती है। यह भी दिलचस्प है कि नर ब्लू व्हेल मादा से थोड़ा छोटा होता है।
ब्लू व्हेल की लम्बाई औसतन 85 फीट होती है और इसका वजन एक लाख 20 हजार किलोग्राम होता है। तुम्हें यह भी जानकर ताज्जुब होगा कि इसके हृदय का वजन 600 किलोग्राम होता है। इतना वजन आमतौर पर एक हाथी का होता है। इसका दिमाग यानी मस्तिष्क लगभग 7 किलोग्राम का होता है। वैज्ञानिकों ने इसके व्यवहार के बारे में जो जानकारी जुटाई है, उसके अनुसार यह बहुत ही जिंदादिल जीव है, जो आमतौर पर ग्रुप में रहना पसंद करती है। जब इसके बच्चे का जन्म होता है तो नन्हे ब्लू व्हेल की लंबाई 20-25 फीट होती है और वजन दो हजार 700 किलोग्राम होता है। यह बच्चा काफी तेजी से बड़ा होता है। हर 24 घंटे में इसका वजन 90 किलोग्राम बढ़ जाता है। छह महीने में यह बच्चा 40-50 फीट बड़ा हो जाता है। एक बड़ी ब्लू व्हेल एक दिन में लगभग 4 हजार किलोग्राम क्रिल खा जाती है। क्रिल एक तरह की छोटी-छोटी मछलियां होती हैं।
अनुमान लगाया जाता है कि समुद्रों में ब्लू व्हेल की आबादी कम से कम 5 हजार है। अधिक से अधिक 12 हजार तक भी हो सकती है। तुम तो जानते ही हो कि सबसे बडम महासागर प्रशांत महासागर है। ये सबसे ज्यादा उसी महासागर में होती हैं। वैसे ये उत्तरी अटलांटिक महासागर में भी होती हैं। हमारे सभी महासागरों के गहरे पानी में ये औसतन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कहीं से कहीं पहुंच जाती हैं, लेकिन जब बच्चे को जन्म देना होता है तो मादा ब्लू व्हेल सागर में गहरे गर्म पानी वाले क्षेत्र में चली जाती है।
जब ब्लू व्हेल बच्चे को जन्म दे देती है तो वह उसका पूरा ख्याल भी रखती है। बच्चे को किलर व्हेल जैसी खतरनाक मछलियों से नुकसान न हो, इसके लिए मां बच्चे के आसपास ही रहती है। जब बच्चे पर कोई खतरा दिखता है तो कई नर-मादा ब्लू व्हेल आपस में मिलकर बच्चे के चारों ओर सुरक्षा का घेरा बना देते हैं और बच्चा सुरक्षित हो जाता है। लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और न्यूयॉर्क के अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में ब्लू व्हेल के मॉडल रखे गए हैं।
खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?
खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?
खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?
दुनिया की सबसे बड़ी मछली: दोस्तों दुनिया भर में कई प्रजातियों की मछलियां पाई जाती है। लेकिन उनमें से बहुत कम प्रजातियों की मछलियां बड़े आकार की होती है। ये मछलियां आकार में इतनी बड़ी होती है, कि इसके सामने हाथी जैसा विशालकाय भी छोटा दिखाई देता है।
लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछलियां कौन सी है? अगर नहीं आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछली की जानकारी देने वाले है. दोस्तों हम जब भी दुनिया की सबसे बड़ी मछली की बात करते है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले व्हेल मछली का नाम आता है।
लेकिन अगर आपसे दुनिया की 2-3 सबसे बड़ी मछली के नाम या उनके बारे में पुछा जाये तो शायद ही आप उनके बारे में कुछ जानते हो.
दोस्तों इस लेख में हम वजन के आधार पर दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछलियों के बारे में बात करने जा रहे है. तो चलिए शुरू करते है दुनिया की सबसे बड़ी मछली की जानकारी के बारे में-
दुनिया कि 10 सबसे बड़ी मछलियां : List of the 10 biggest fish in the world 2022
1. ब्लू व्हेल (Blue Whale)
ब्लू व्हेल मछली को इस दुनिया की सबसे बड़ी मछली मानी जाती है। इसे दुनिया का सबसे बड़े जानवर भी कहा जाता है। अब तक ज्ञात सबसे बड़ी ब्लू व्हेल की लम्बाई 30 मीटर के करीब है। अगर फिट की बात करे तो तो यह लगभग 98 फिट के आसपास है। इसका मछली का वजन लगभग 200 टन होता है। यह मछली इतना बड़ी होती है कि इसकी जीभ का भार एक बड़े हाथी के वजन के बराबर होता है। ब्लू व्हेल अपने भोजन का आहार प्रतिदिन 1 टन छोटी मछलियों का करती है।
2. व्हेल शार्क (Whale shark)
इस मछली को इस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली माना जाता है। अब तक ज्ञात सबसे बड़ी व्हेल शार्क की लम्बाई 18 मीटर यानि की 59 फिट है, और आम तौर पर इसकी लंबाई करीब 40 से 42 फिट है। व्हेल शार्क का वजन लगभग 21.5 टन के आसपास होता है। यह मछली एक बार में 300 तक बच्चों को जन्म देती है। लेकिन आज समुद्र में इसकी संख्या बहुत कम बची है। व्हेल शार्क करीब 70-100 साल तक जीवित रहती है। यह मछली ट्रोफियल समुंद्र के गर्म पानी वाली क्षेत्र में पाई जाते हैं। व्हेल सार्क का मुख्य आहार अपने आसपास तैरती छोटी-छोटी मछलियाँ होती है।
3. बेस्किंग शार्क (Basking Shark)
इस मछली को दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा मछली माना जाता है। इस मछली की लंबाई 26 फिट होती है, और इसका वजन 19 टन होता है। अगर बात करें इसके आहार की तो यह बाकी मछलियों की तरह अपना भोजन समुद्र में मौजूद छोटे छोटे जीव जन्तु को बना लेती है। लेकिन इस प्रजाति की मछली दिन प्रतिदिन लुप्त होते जा रहे हैं। मनुष्य अपने फायदे के लिए इस मछली का शिकार करते है। यह मछली समुद्र की ऊपरी सतह पर तैरती रहती है।
4. ग्रेट सफेद शार्क (Great White Shark)
इस मछली को दुनिया का चौथा सबसे बड़ी मछली मानी जाती है। ग्रेट सफेद शार्क करीब 20 फीट तक लंबी होती है. और इसका वजन 3.324 टन होता है। यह मछली बाकी मछलियों की तरह नहीं होती है। यह मछली केवल उसी समुद्र में मिलती है जिसका तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम होता है। इस मछली को सबसे खतरनाक मछली भी मानी जाता है। इस मछली का शिकार करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। यदि बात करें इसकी जीवनकाल की तो इसके जीवनकाल 70 वर्ष तक होती है. लेकिन इस प्रजाति कि मछली समुद्र में बहुत कम ही दिखाई देते हैं।
5. टाइगर शार्क (Tiger Shark)
मछली भी बेहद खतरनाक मछली है। इस मछली को दुनिया की पांचवे सबसे बड़ी मछली मानी जाता है। टाइगर शार्क मछली को Sea Tiger के नाम से जाना जाता है। टाइगर शार्क की लंबाई करीब 16 फीट तक होती है, और इसका वजन 3.11 टन होता है, परंतु यह मछली भी समुद्र में बहुत कम देखने को मिलते हैं. क्योंकि इसका शिकार बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है।
6. Giant Oceanic Manta Ray
इस मछली को इस सूची में छठे स्थान पर रखा गया है। मछली की लंबाई 23 फीट होती है. इसका वजन 3 टन से अधिक होती है। यह मछली समुद्र में एक समूह बनाकर एक साथ रहती है। इस मछली का रंग सफेद होता है, और इसका आकर में हवाई जहाज की तरह दिखाई देती है। इस मछली का मुख्य आहार समुद्र में तैरते छोटे छोटे जीव जंतु हैं। यह मछली आपको समुद्र में काफी शांति से तैरते दिखाई दे सकती हैं।
7. ओसियन सनफिश ( Ocian Sunfish)
इस मछली को दुनिया की सातवें सबसे बड़ी मछली मानी जाता है। इस मछली का आकर एक तकिए की तरह होता है. जिसे हम आम बोल चाल कि भाषा में चपटा भी कह सकते हैं। इस मछली की अधिकतम लंबाई 11 फुट होती है। Ocian Sunfish मछली का वजन लगभग 2.3 टन होता है। परंतु इस प्रजाति की मछलियां अब समुद्र में बहुत कम ही दिखाई देती हैं। क्योंकि इस मछलियों का शिकार मानव के द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय संघ (International union for conservation of Nature ) ने इस मछली को संकटग्रस्त जीवों कि लिस्ट में शामिल किया है।
8. Sharptial Mola
इस मछली को दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी मछली माना जाता है। ये मछली भी अब विलुप्ति के कगार पर पहुँच चुकी है। जिसके कारण लोग इस मछली के बारे में बहुत कम ही जानते है। लेकिन Sharptial Mola मछली इस दुनिया कि सबसे बड़े मछलियों की लिस्ट में शामिल है। इसकी अधिकतम लंबाई 11 फीट होती हैं। और इसका वजन 2 टन होता है। इस मछली का मुख्य आहार स्पंज और छोटी-छोटी मछलियाँ होती है।
9. Hoondwinker sunfish
यह मछली मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के समुद्र में देखने को मिलते हैं। इस मछली को हाल में ही 2015 में क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के पास एक समुद्र तट पर खोजा गया था, यह 130 साल में खोजी गयी सनफिश प्रजाति की नई मछली है। इस मछली को दुनिया की नवें सबसे बड़ी मछली का दर्जा प्राप्त है। इसकी मछली की लंबाई आमतौर पर लगभग 8 फीट होती है और इसका वजन 1.87 टन से भी अधिक होता है।
10. Beluga Sturgeon
यह मछली मुख्य रूप से कैस्पियन और काला सागर बेसिन में और पूर्व में एड्रियाटिक सागर में पायी जाती है। इस मछली की लम्बाई 23 फीट और इसका वजन लगभग 1.57 टन होता है। साल 2005 में इस प्रजाति की मछलियों को संरक्षण प्रदान किया गया था। यह मछली अपनी लम्बाई के हिसाब से तो दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी मछली है, जबकि वजन के हिसाब से यह दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी मछली हैं।
- भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022?
- दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2022?
- दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?
- दुनिया की 10 सबसे मंहगी मूवी 2022?
- भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2022?
- दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर 2022 कौन सा है?
- दुनिया के सबसे जहरीले सांप कौन से है 2022?
- दुनिया का सबसे बड़ा देश और उनके नाम 2022
- दुनिया का सबसे छोटा देश और उनके नाम: Smallest country in the world Hindi
- दुनिया की 10 सबसे बड़ी नदी कौन है 2022
- भारत का सबसे अमीर शहर 2022
Duniya Ki Sabse badi Machhali:
अब आप जानते होंगे कि दुनिया के बड़ी मछली कौन सी है। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़ी मछलियों के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद करते हैं कि आपको यह रोचक तथ्य जरुर अच्छा लगा होगा। ये पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
- TAGS
- blue whale in hindi
- duniya ki sabse badi fish
- sabse badi machli
- Whale shark in hindi
- सबसे बड़ी मछली
Telegram
VK
Previous articleSatta Matka game kya hai Latest Resul jankari in hindi 2022
Next articleदुनिया का सबसे सुन्दर पक्षी कौन सा है? 2022
Kuldeep Manohar
//kyahai.net
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.