-होठों के दोनों तरफ त्वचा में सफेदी बढ़ना, होठों की दोनों साइड में त्वचा में रूखापन होना भी पेट में कीड़े होने की निशानी होती है। -पेट में कीड़े होने पर सोते
समय बच्चों और बड़ों दोनों की ही लार टपकती है। इस बारे में अगर आपको सोते समय पता ना चलता हो तो सुबह के समय लार के निशान आपके गाल पर मिल जाएंगे। नहीं तो तकिए के कवर पर गीलापन महसूस हो सकता है। बदहजमी से राहत दिलाती है स्वादिष्ट हरड़, भोजन के बाद इस तरह खाएं
शारीरिक लक्षण
-जिन बच्चों या बड़ों के पेट में कीड़े हो जाते हैं, उनके चेहरे पर एक अलग-सा सूखापन हमेशा नजर आता है। उनकी त्वचा मुरझाई हुई रहती है।
बच्चों के पेट में कीड़े होना
पेट में कीड़े होने के कारण
-पेट कीड़े होने के कारण बच्चों और बड़ों में अलग-अलग होते हैं। बच्चों में जहां मुख्य रूप से हाइजीन की कमी के कारण यह समस्या होती है क्योंकि वे हर समय अपना हाथ मुंह में डालते रहते हैं।
-वहीं, बड़ों में कीड़े होने की समस्या का मुख्य कारण पाचन का सही ना होना
-संक्रमित भोजन का सेवन
-संक्रमित पानी का सेवन
-बहुत अधिक मैदा से बने फूड खाने का
-बहुत अधिक मीठा खाने का
-खाना खाने से पहले हाथ ना धोना
-रसोई में हाइजीन की कमी इत्यादि कारणों से पेट में कीड़े हो सकते हैं।
बहुत सरप्राइजिंग हैं डायरिया होने की ये 5 वजह, यकीन करना जरा मुश्किल होगा
पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपचार
-ऊपर बताए गए कारणों का निदान करने से भी आपको पेट के कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही कुछ अन्य घरेलू तरीके आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। जैसे...
-भोजन करने से पहले छोटा आधा चम्मच अजवाइन सीड्स का सेवन ताजे पानी के साथ करें। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है और लगातार 3 दिन तक करना है। इसके साथ ही इन दिनों में आपको मीठा नहीं खाना है।
-यदि तीन दिन के अंदर आपको इस समस्या से राहत ना मिले तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि आपके पेट में कीड़ों की वजह कोई अंदरूनी संक्रमण भी हो सकता है।
बच्चों का बार-बार मुंह में हाथ डालना
जीरा और गुड़
-जीरा सीड्स (बीज) को आप सूखे तवे पर भून लीजिए। जब ये सीड्स ठंडे हो जाएं तो इन्हें आधा चम्मच लेकर गुड़ के साथ खा लीजिए। अगर इस तरह खाने में दिक्कत हो तो आप भुने हुए जीरे को पीसकर इनका पाउडर भी तैयार कर सकते हैं और फिर इसे गुड़ के साथ खा सकते हैं। ऐसा 5 दिन करने पर ही लाभ होगा।
गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम
तुलसी पत्तों का सेवन
-तुलसी पत्तों का सेवन या तुलसी अर्क का सेवन करने पर
भी कीड़ों की समस्या में लाभ मिलता है। लेकिन इसका सेवन केवल बड़े लोग करें बच्चों को इसका सेवन ना कराएं।
-बच्चों के पेट में कीड़े होने पर बेहतर होगा कि आप उन्हें डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्टर की देखरेख में ही उन्हें दवाई दें। क्योंकि बच्चे बहुत नाजुक होते हैं और उनके शरीर पर किसी भी चीज का साइडइफेक्ट बहुत जल्दी नजर आता है।
घरेलू नुस्खों की अति, बीमार पड़ रहे लोग
आपका दिल जीत लेंगे शहद खाने के ये 7 फायदे
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
भारत में अधिकतर बच्चों को पेट में कीड़े होने की समस्या होती है। यह समस्या वैसे तो बच्चों और बुजुर्गों में विशेष रूप से देखी जाती है, परंतु कुछ युवाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट के कीड़े होने पर व्यक्ति को अक्सर पेट में दर्द रहता है और पर्याप्त मात्रा में भोजन करने के बाद भी उसे कमजोरी महसूस होती है।
पेट में कीड़े मुख्य रूप से आंतों की दीवार पर मौजूद होते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पेट के कीड़े या आंतों के कीड़े एक प्रकार के परजीवी होते हैं। ये परजीवी आंतों में रहते हैं, आंतों की सामग्री खाते हैं और आंतों की परतों का खून चूसते हैं। पेट के कीड़े गंभीर और जीवन के लिए हानिकारक संक्रमण की स्थिति पैदा कर देते हैं जो मुख्य रूप से बच्चों में होती है।
डॉक्टरों का कहना है कि पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द, दस्त, थकान, खांसी या फेफड़े जमना, मतली, उल्टी, पेट फूलना या गैस बनना, मल से कीड़े निकलना, योनि या गुदा के आसपास चकत्ते होना, बिना किसी वजह वजन कम होना, भूख न लगना जैसे लक्षण शामिल हैं। समय रहते इस रोग की पहचान और इलाज न किया जाए तो इससे अन्य कई रोग पैदा होने लगते हैं। इस समस्या को घरेलू उपायों की मदद से भी ठीक कर सकते हैं।
(और पढ़ें - बच्चों के पेट में कीड़े का इलाज)
आपको इस लेख में पेट में कीड़े के घरेलू उपाय और नुस्खे के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इसमें पेट में कीड़े होने के कारण, पेट के कीड़े का घरेलू इलाज, पेट में कीड़े के घरेलू उपचार आदि को भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है।
(और पढ़ें - पेट दर्द का इलाज)