महिलाओं के स्तन का आकार क्यों बढ़ता है? - mahilaon ke stan ka aakaar kyon badhata hai?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Experts column
  • Questions about Relationship
  • breast pressing increase their size

क्या दबाने या चूसने से बढ़ने लगता है स्तनों का आकार?

Authored by

karan

| नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 17 Mar 2021, 12:12 pm

बहुत-सी महिलाएं यौन संबंध बनाते वक्त अपने स्तनों को छूने नहीं देती हैं। उन्हें लगता है कि अगर आप उनके स्तन दबाएंगे तो उनके स्तन इससे बड़े हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि सच क्या है?

सांकेतिक तस्वीर

हमारे समाज में सेक्स को लेकर खुलकर चर्चा नहीं की जाती है। कारण है कि सेक्स को लेकर कई अफवाहें तेजी से फैल जाती है। सच क्या है और झूठ क्या है? यह किसी को पता नहीं लग पाता है। ऐसे ही एक मिथक यह भी है df महिलाओं के स्तन दबाने से बड़े हो जाते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज हम आपको इसकी सच्चाई बताएंगे। बहुत-सी महिलाएं यौन संबंध बनाते वक्त अपने स्तनों को छूने नहीं देती हैं। उन्हें लगता है कि अगर आप उनके स्तन दबाएंगे तो उनके स्तन इससे बड़े हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि सच क्या है?

क्या महिलाओं के स्तन दबाने से बड़े होते हैं?

अगर आप मानते हैं कि महिलाओं के स्तन दबाने या चूसने से बड़े हो जाते हैं, तो आपको बता दें कि एक शोध के मुताबिक, अब तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है जिससे यह कहा जाए कि महिलाओं के स्तन दबाने से वह बड़े हो जाते हैं। हालांकि, यह बात भी सच है कि जब कोई महिला उत्तेजित होती है तो उनकी ब्रेस्ट में रक्त का संचार बढ़ने लगता है। जिसके कारण उनकी ब्रेस्ट बड़ी हो जाती है। इसी के साथ ही अगर कोई महिला स्तनपान कराती है तो उनके स्तन बढ़ जाते हैं।

अगर कोई महिला ऐसा सोचती है कि अगर उनके पति उनकी ब्रेस्ट चूसते हैं या दबाते हैं, तो उनकी ब्रेस्ट बड़ी हो जाएगी; तो आपको बता दें कि ये सिर्फ एक मिथक है। किसी भी महिला के स्तन तभी बढ़ते हैं जब उनके हार्मोन का विकास होता है। वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो ऐसा देखा गया है कि महिलाओं के स्तन में सूजन आ जाती है जिसके कारण उनके स्तन बड़े दिखाई देते हैं। हालांकि, यह सूजन अस्थाई होती है। इसी कारण मासिक धर्म के समय महिलाओं के स्तन बड़े दिखाई दे सकते हैं।

स्तन बढ़ने की वजह

अगर कोई महिला वेट लिफ्टिंग करती है या वह स्तनपान कराती है तो उनके स्तन का आकार बढ़ सकता है। बहुत-सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो चाहती हैं कि उनके स्तन का आकार बढ़े। जिसके लिए वह कई तरह की कोशिश जरूर करती हैं। कई तरह की एक्सरसाइज भी हैं जिनको करके आप अपने स्तन का आकार थोड़ा बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इन एक्सरसाइज को करने से आपके स्तन की शेप बदल जाती है और वह थोड़े बड़े दिखने लगते हैं। हालांकि, आपके स्तन का आकार उतना ही रहता है।

स्तन बढ़ाने का जानलेवा तरीका

  • जैसा कि हमने बताया कि बहुत-सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो चाहती हैं कि उनकी ब्रेस्ट बड़ी हो जाए। जिसके लिए वह बहुत कुछ करती भी है। ऐसे ही कुछ तरीके ऐसे भी हैं जो महिलाओं को नहीं करने चाहिए। यह तरीके काफी जानलेवा हो सकते हैं।
  • बहुत-सी महिलाएं अपने स्तन का आकार बढ़ाने के लिए कई तरह की क्रीम या औषधियों का प्रयोग करती हैं। लेकिन एक स्टडी के मुताबिक यह पता चलता है कि इन औषधियों से शरीर पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसी के साथ ही बहुत सी महिलाएं ब्रेस्ट इंप्लांट भी करती हैं।
  • ब्रेस्ट इंप्लांट करने से आपकी ब्रेस्ट का आकार बढ़ाया जरूर जा सकता है, लेकिन ऐसा करने में अत्यधिक खतरा है। अगर ब्रेस्ट इंप्लांट करने में थोड़ी भी चूक हो जाती है तो इससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे आपकी जान भी जा सकती है। हालांकि भारत जैसे देश में ब्रेस्ट इंप्लांट का चलन अभी ज्यादा नहीं चला है। दूसरे देशों में बहुत सी महिलाएं ब्रेस्ट इंप्लांट कराती हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट कराया है और उनके नतीजे बेहद खतरनाक भी आए हैं।

निष्कर्ष

महिलाओं के स्तन दबाने या चूसने से बड़े नहीं होते हैं। स्तन के बढ़ने का कारण हार्मोन ही हो सकता है। यह सिर्फ एक मिथक है कि महिलाओं के स्तन दबाने से वह बड़े हो जाते हैं। इसलिए अगर आपका पार्टनर आपके स्तन दबाना चाहता है तो आप बेफिक्र होकर उन्हें ऐसा करने दें, क्योंकि ऐसा करने से आपके स्तन का आकार नहीं बढ़ता।

सेक्स के बाद ब्लीडिंग का नहीं रुकना सेहत के लिए हानिकारक है?
लगातार सेक्स करना कहीं सेहत के लिए हानिकारक तो नहीं ?

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • टूरिस्ट डेस्टिनेशंस ये 2 देश दे रहे हैं अपने शहरों और गांवों में लोगों को फ्री में बसने का मौका, बस माननी पड़ेगी ये शर्तें
  • Adv: नए साल में करें नई शुरुआत, Amazon ब्रैंड्स पर मिल रही 60% तक की बंपर छूट
  • फिल्मी खबरें इश्क छुपता नहीं छुपाने से..आखिरकार ऋषभ पंत से मिलने पहुंचीं उर्वशी रौतेला! अस्पताल से दिखाई तस्वीर
  • न्यूज़ Rajasthan बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगी डेटशीट, देखें अपडेट
  • लाइफस्टाइल फोटो गैलरी दोस्त की शादी में साड़ी पहनकर पहुंची रुपाली गांगुली, खूबसूरती ऐसी जिस पर हर कोई हुआ फिदा
  • लेटेस्‍ट चूहे-बिल्ली के खेल सी है शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की 'फर्ज़ी', जानें कब और कहां होगी रिलीज!
  • फैशन आर्यन खान को डेट करने की खबरों के बीच नोरा फतेही का ये फोटोशूट हो रहा वायरल, धोती स्कर्ट ने खींचा ध्यान
  • कार/बाइक महज 2 मिनट में पढ़ें Hero और TVS के सभी 9 स्कूटर्स की नई कीमतें, Jupiter से Pleasure तक की नई प्राइस लिस्ट
  • न्यूज़ LG 32 Inch Smart TV पर मिल रही 10 हजार की छूट, आज ही करें ऑर्डर
  • भारत जिन्‍ना की वो हसरत जो सरदार पटेल ने नहीं होने दी पूरी... शायद तब पाकिस्‍तान से टूटकर न बनता बांग्‍लादेश
  • भारत सात साल बाद भी सरकार और कोर्ट के बीच एमओपी पर नहीं बनी सहमति, संसदीय समिति ने जताई हैरानी
  • बाकी यूरोप पुतिन ने किया दो दिनों का संघर्ष विराम, जानें 6-7 जनवरी को यूक्रेन में हमला क्यों नहीं करेगा रूस
  • झाँसी अखिलेश के मिलने के बाद सपा नेता की बढ़ी मश्किलें! बंगले के बाद करोड़ों की जमीनें भी कुर्क
  • जम्मू राजौरी आतंकी हमले में पालतू कुत्ते ने बचाई तीन परिवारों की जान, जानिए कैसे परिवार को किया अलर्ट

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

ब्रेस्ट साइज बढ़ने का क्या कारण है?

ब्रेस्ट का साइज बढ़ने का सबसे पहला कारण गर्भावस्था है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदवाल आते हैं। ब्रेस्ट टिशू शरीर में दूध के प्रोडक्शन का काम करते हैं। जब हमारी बॉडी में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं तो यह टिशू के विस्तार का कारण बन सकता है, जिससे वक्त के साथ स्तनों का आकार बड़ जाता है।

लड़कियों के दूध बड़े क्यों हो जाते हैं?

यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाओं के स्तन सबसे ज्यादा बढ़ते हैं। इसका कारण यह है कि इस समय महिलाएं अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए तैयार हो रही होती हैं। इस समय लड़कियों में सबसे ज्यादा हार्मोनल बदलाव आते हैं। गर्भावस्था के दौरान लड़कियों के स्तन कोमल हो जाते हैं और साथ ही इस दौरान उनके स्तनों में वृद्धि जरूर होती है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग