हाथ-पैर में कंपन क्यों होता है - haath-pair mein kampan kyon hota hai

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

-जिन लोगों को हाथ कांपने की दिक्कत होती है वे कैंची का उपयोग करने, सुईं में धागा डालने, सब्जी काटने, लिखने, देर तक टाइपिंग करने जैसे उन कामों को करने में दिक्कत का अनुभव करते हैं, जिनमें हाथों और ब्रेन के बीच अधिक सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होती है।

हाथ कांपने की समस्या

-हाथ का कांपना, उंगलियों में कंपन्न होना। पूरी बांह का कांपना या फिर सिर्फ कलाई से लेकर ऊंगलियों में कंपन्न होना। ये कुछ इस तरह की दिक्कते हैं, जो किसी व्यक्ति के शरीर में बहुत धीरे-धीरे शुरू होती हैं। लेकिन आगे चलकर ये इस तरह गंभीर हो जाती हैं कि व्यक्ति कोई भी ध्यान लगाकर करने वाला काम या सधा हुआ काम नहीं कर पाता।

Summer Heart Care Tips: गर्मियों में जरूर खाएं ये तीन 'रेड फूड्स' हार्ट रहेगा मजबूत

क्यों होती है हाथ कांपने की दिक्कत?

-किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह की दिक्कत ब्रेन की ऐक्टिविटीज से जुड़ी होती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब शरीर की कुछ खास कोशिकाएं किसी भी चोट या बीमारी के कारण दब जाती हैं, तब व्यक्ति में इन दिक्कतों की शुरुआत होती है।

Sleep on the stomach: इन 6 तरह के दर्द से परेशान रहते हैं वे लोग, जो उल्टे होकर सोते हैं!

इस बीमारी की वजह

-चोट के अलावा इस बीमारी के कारण वंशानुगत भी होते हैं। यदि माता के परिवार में यह दिक्कत किसी को रही होती है तो बेटे में यह बीमारी जाने के चांस बढ़ जाते हैं। वहीं, अगर पिता के परिवार में किसी को इस तरह की दिक्कत होती है तो बेटी में इस बीमारी के ट्रांसफर होने की आशंका अधिक होती है।

Emotional People: इन 7 बातों से परेशान लोग होते हैं बहुत इमोशनल

ध्यान ना देने पर

-यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान ना दिया जाए तो आगे चलकर यह पार्किंसन रोग में बदल सकती है। इस बीमारी में व्यक्ति की चाल धीमी हो जाती है। वह चाहकर भी तेज गति से नहीं चल पाता है। हाथों में कंपन्न की स्थिति अधिक गंभीर रूप ले लेती है।

-चेहरे के एक्सप्रेशंस पर नियंत्रण नहीं रहता है। पलक झपकने, बात करने, चलने, मुड़ने यहां तक कि उठने-बैठने में भी दिक्कत होने लगती है। ऐसा लगने लगता है, जैसे अपने शरीर के जोड़ों पर और कुछ अंगों पर अपना नियंत्रण ही नहीं रह गया है।

ऐसा क्या खाएं कि लॉकडाउन में पेट जाम ना हो? यहां जानें, मोशन कैसे रहता है स्मूद

खाना खाने में होती है दिक्कत

-रोगी को शुरुआत में खाना चबाने में दिक्कत होती है और फिर खाना निगलने में भी समस्या होने लगती है। पानी का गिलास पकड़ना आदि संभव नहीं हो पाता है। अगर इन सब लक्षणों के बाद भी बीमारी को अनदेखा किया जाए तो आगे चलकर व्यक्ति को बोलने में भी दिक्कत होने लगती है।

Constipation: कब्ज से बचने के आसान घरेलू उपाय

इलाज से संबंधित बातें

-अगर आप हाथ में कंपन्न की समस्या होने पर ही डॉक्टर से मिल लेंगे तो इलाज गंभीर रूप नहीं ले पाएगा। यदि किसी व्यक्ति में यह दिक्कत गंभीर रूप ले चुकी है तो दवाइयों और सर्जरी के जरिए इसका इलाज संभव है।

-इस समस्या के निदान के लिए आप फिजिशियन, न्यूरॉलजिस्ट, सायकाइट्रिस्ट से मिल सकते हैं। आपकी स्थिति के हिसाब से ये आपकी बीमारी से जुड़ी सलाह और दवाई आपको सुझाएंगे।

भोपाल। उम्र से साथ शरीर में रोगों का आना आमतौर पर सामान्य माना जाता है। जिनके कई प्रकार से इलाज भी होते हैं। लेकिन कई रोग किसी भी उम्र में आ जाते हैं, लेकिन हमें कई बार इनका अहसास ही नहीं हो पाता। वहीं इनके लक्षणों की सप्ताहों व महीनों के बाद तीव्रता बढ़ती जाती है। तब कहीं जाकर ऐसे रोगों के बारे में पता चलता है।

नई दिल्ली। Tremor Causes and Tremor Diagnosis: ट्रेमर एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर का कोई भी हिस्सा लगातार कांपता है। डॉक्टरों का अनुसार यह एक तरह का नर्वस डिसऑर्डर है जिसमें पहले हाथ कांपने लगते हैं, बाद में यह धीरे धीरे शरीर में फैलने लगती है। सामान पकड़ते समय या कुछ समय के लिए हाथ सीधा रखने की कोशिश के दौरान लगातार हाथ का कांपना और इस पर चाहकर भी नियंत्रण न कर पाना ट्रेमर्स के लक्षण होते हैं। इसमें हाथों में कंपन्न की स्थिति अधिक गंभीर रूप ले लेती है। यही नहीं इससे कभी कभी आवाज भी कपकपाने लगती है। यह समस्या मध्यम और बढ़ती उम्र वर्ग के लोगों में ज्यादा देखी जाती है। मगर यह ज्यादातर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होता है। दिमाग के कुछ क्षेत्र में असामान्य संचार के कारण हाथ-पैरों के कांपने की समस्या शुरू होती है। महिला और पुरुष दोनों को यह समस्या समान रूप से प्रभावित करती है। जब युवावस्था में ही हाथ कांपने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। आपके हाथ भी कम उम्र में ही कांपने लगे हैं, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें।

हाथ पैर कांपना कौन सी बीमारी के लक्षण है?

अगर आपके हाथ पैर और मांसपेशियों में कम्पन हो रहा है तो ये ट्रेमर्स रोग हो सकता है। ये दो प्रकार का होता है, एक फिज़ियोलॉजिकल और दूसरा पैथालॉजिक। आपको फिज़ियोलॉजिकल है, तो इसका कारण एंग्ज़ायटी यानी बेचैनी और घबराहट की वजह से हो सकता है।

हाथ पैर कांपने का इलाज क्या है?

हाथ कांपने के घरेलू उपचार (Shaking Hands Home Remedies) 1 हाथों पैरों में कंपन (Trembling hands) की समस्या से हैं परेशान तो कुछ दिनों के लिए नींबू-पानी पिएं। साथ ही नारियल पानी भी पीना फायदा पहुंचाता है। 2 यदि आप दिन-रात तनाव से घिरे रहते हैं, तो सबसे पहले तनाव की समस्या को जड़ से दूर करें। इसके लिए मेडिटेशन करें।

शरीर में कंपन होना कौन सी बीमारी है?

गुप्ता ने कहा कि शरीर में कंपन होना ये एक विल्सन डिजीज है। ये बीमारी व्यक्ति को अचानक नहीं होती है। यह एक दिमाग का रोग है। इस रोग का प्रभाव धीरे-धीरे देखने को मिलता है।

इंसान के हाथ पैर क्यों कांपने लगते हैं?

शरीर में थायरॉयड हार्मोन की कमी जिसे हाइपोथायरायडिज्म के नाम से जानते हैं, यह भी आपके हाथों और पैरों में दर्द, जलन और सुन्नता पैदा कर सकता है. यह आमतौर पर तब होता है जब हाइपोथायरायडिज्म अधिक बढ़ जाता है. थायरॉयड की मेडिसिन, एक्सरसाइज और हेल्दी वेट इन लक्षणों को कम कर सकता है जिससे झनझनाहट कम हो सकती है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग