ग्लूकोज पीने से क्या क्या फायदा होता है? - glookoj peene se kya kya phaayada hota hai?

ग्लूकॉन डी के फायदे | Glucon d ke fayde : गर्मियों का मौसम शरीर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। सूरज की तेज किरणें और भीष्ण गर्मी शरीर की सारी ऊर्जा को सोख लेते हैं। इस वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता और शरीर भी थका-थका सा महसूस करता है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा इस मौसम में ग्लूकॉन डी (Glucon D) पीने की सलाह दी जाती हैं। ग्लूकॉन डी पीने से शरीर में तुरंत एनर्जी बढ़ती है और गर्मी से भी थोड़ी राहत मिलती है।

Show

ग्लूकॉन डी (Glucon D) पॉवडर के रूप में उपलब्ध होता है जिसे मुख्य रूप से पानी के साथ मिक्स करके पिया जाता है। इसमें 99% ग्लूकोज होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है, साथ ही इसमें कुछ मात्रा में विटामिन डी भी पाया जाता है। ग्लूकोज शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

ग्लूकॉन डी एक एनर्जी ड्रिंक अवश्य है, लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल भी नहीं है कि आप दिनभर इसका सेवन करें। ग्लूकॉन डी के फायदे (glucon d ke fayde) आपको तभी प्राप्त हो सकते है जब आप उचित समय और उचित मात्रा में इसका सेवन करें। उन लोगों को ग्लूकॉन डी के नुकसान (glucon d side effects in hindi) झेलने पड़ सकतें जो गलत समय और गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं।

ग्लूकॉन डी पीने के फायदे (glucon d benefits in hindi), ग्लूकॉन डी के नुकसान (glucon d side effects in hindi), ग्लूकॉन डी पीने का सही समय व सही तरीका और ग्लूकॉन डी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। इस लेख को पढ़ने के बाद आप निश्चित रूप से यह तय कर पाएंगे कि, आपके शरीर को ग्लूकॉन डी की आवश्यकता है भी या नहीं?

Table Contente

  • ग्लूकॉन डी इंग्रेडिएंट्स | Glucon D Ingredients Hindi
  • ग्लूकॉन डी न्यूट्रिशन वैल्यू | Glucon D Nutrition Value Hindi
  • ग्लूकॉन डी पीने के फायदे Glucon D Benefits in Hindi
  • ग्लूकॉन डी का उपयोग | Glucon D Uses in Hindi
  • ग्लूकॉन डी का सेवन कब नहीं करना चाहिए
  • ग्लूकॉन डी के नुकसान
  • ग्लूकॉन डी का सेवन किस प्रकार करें
  • ग्लूकॉन डी प्राइस (Gulcon D Price)
  • दिन में कितनी बार इसका ग्लूकॉन डी पी सकते हैं
  • एक्सरसाइज करते समय ग्लूकॉन डी पीना सही होता है
  • ग्लूकॉन डी के विकल्प
  • ग्लूकॉन डी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ग्लूकॉन डी इंग्रेडिएंट्स | Glucon D Ingredients Hindi

ग्लूकॉन डी में शामिल कुछ मुख्य इंग्रेडिएंट्स इस प्रकार है।

  • ग्लूकोज – शरीर में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है, शरीर की थकान दूर करने में सहायक है व शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ग्लूकॉन डी रेगुलर में 99.4% ग्लूकोज पाया जाता है।
  • विटामिन D – यह शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को सही से बनाए रखने में मदद करता है, इम्युनिटी को मजबूत करता है और हड्डियों व त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • मिनरल्स (कैल्शियम, फास्फोरस) – कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों व दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

ग्लूकॉन डी न्यूट्रिशन वैल्यू | Glucon D Nutrition Value Hindi

ग्लूकॉन डी हेल्थ एनर्जी ड्रिंक रेगुलर का न्यूट्रिशन वैल्यू चार्ट इस प्रकार है।

Nutritional ValuePer 100 gPer Serve (35 g)एनर्जी360 kcal126 kcalप्रोटीन0 g0 gकार्बोहायड्रेट
शुगर (सुक्रोज)90 g
0 g31.5 g
0 gकैल्शियम170 mg59.5 gफास्फोरस100 mg35 gविटामिन D2300 I.U105 I.U

ग्लूकॉन डी पीने के फायदे | Glucon D Ke Fayde | Glucon D Benefits in Hindi

ग्लूकॉन डी पीने के कुछ बेहतरीन फायदे (glucon d benefits in hindi) इस प्रकार हैं।

ग्लूकोज पीने से क्या क्या फायदा होता है? - glookoj peene se kya kya phaayada hota hai?
ग्लूकोज पीने से क्या क्या फायदा होता है? - glookoj peene se kya kya phaayada hota hai?

1. शरीर में तुरंत एनर्जी बढ़ाने के लिए ग्लूकॉन डी बेस्ट एनर्जी ड्रिंक में से एक है। इसे पीने के बाद शरीर में तुरंत एनर्जी बढ़ती है।

2. ग्लूकॉन डी पॉवडर (glucon d powder) गर्मी से राहत दिलाने में भी सहायक होता है, इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।

3. गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, शरीर में पानी की कमी के खतरे को कम करने में सहायक है।

4. शरीर की थकान दूर करने के लिए भी ग्लूकॉन डी पीने के फायदे (glucon d ke fayde) अच्छे हैं। इसका सेवन करने के बाद मूड भी फ्रेश हो जाता है।

5. ग्लूकॉन डी पॉवडर में मौजूद विटामिन डी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है, विटामिन डी की कमी से जूझ रहे लोगों के भी यह काफी सहायक होता है।

6. ग्लूकॉन डी के फायदे (glucon d ke fayde) उन लोगों के लिए भी अच्छे हैं जो किसी कार्य को करने के लिए अपने शरीर को देर तक एक्टिव रखना चाहते हैं।

7. इसमें मौजूद मिनरल्स भी स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, खासकर इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

8. ग्लूकॉन डी पीने से काम में भी सही से मन लगा रहता है। साथ ही दिमाग भी एक्टिव रहता है।

ग्लूकॉन डी का उपयोग | Glucon D Uses in Hindi

  • शरीर में ग्लूकोज लेवल कम होने पर इसका उपयोग बेहद फायदेमंद हो सकता है।
  • जब शरीर मे थकावट महसूस होने लगे और शरीर को तुरंत एनर्जी की जरूरत हो तब ग्लूकॉन डी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • बॉडी में पानी की कमी की शिकायत रहने पर भी इसका सेवन फायदेमंद हो सकता है।
  • तेज धूप या गर्मी के कारण चकर आने पर भी ग्लूकॉन डी का उपयोग किया जा सकता है।
  • सफर के दौरान बॉडी को एक्टिव रखने के लिए भी ग्लूकॉन डी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है।
  • गर्मी से बचाव के लिए भी ग्लूकॉन डी पीना फायदेमंद होता है।

ग्लूकॉन डी का सेवन कब नहीं करना चाहिए

  • सुबह खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • भोजन के तुरंत बाद ग्लूकॉन डी नहीं पीना चाहिए।
  • एक्सरसाइज के बीच में भी इसका सेवन न करें तो बेहतर होगा, खासकर जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हो।
  • रात के समय भी आपको ग्लूकॉन डी के सेवन से बचना चाहिए।

ग्लूकॉन डी के नुकसान | Glucon D Side Effects in Hindi

ग्लूकॉन डी का उपयोग अगर सही तरीके से किया जाए तो इसका कोई बड़ा नुकसान या साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इसमें किसी प्रकार का कोई ऐसा इंग्रीडिएंट मौजूद नहीं है जो शरीर को नुकसान पहुंचाए, लेकिन इसका सेवन हमेशा एक सीमित मात्रा में जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए।

साथ ही जब आप ग्लूकॉन डी का सेवन कर रहे हो तब अपनी डाइट में शुगर को थोड़ा कम कर दें। ज्यादा शुगर सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। बेहतर होगा की जब शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो तभी इसका सेवन करें। इसके अलावा इसमें ऊपर से कभी भी शुगर मिक्स न करें, कुछ लोग अक्सर ऐसी गलती करते है।

साथ ही कुछ लोगों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए, जो इस प्रकार है।

  • गर्भवती महिलाएं।
  • बच्चों को दूध पिलाने वाली माताएं।
  • मधमेह के रोगी।
  • दिल के मरीज।
  • किडनी संबंधी रोगी।
  • अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति।
  • किसी गंभीर चोट से पीड़ित व्यक्ति।
  • किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति।
  • फूड एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति।

ग्लूकॉन डी का सेवन किस प्रकार करें

  • एक गिलास पानी (लगभग 200ml) में 2-3 चम्मच ग्लूकॉन डी पाउडर मिक्स करें।
  • इसे चम्मच से तब तक अच्छी तरह हिलाए जब तक कि यह पानी में अच्छी तरह न घुल जाए।
  • ग्लूकॉन डी ड्रिंक बनकर तैयार है।
  • आराम से बैठकर शिप-शिप करके इसे पिएं।
  • कुछ लोग ग्लूकॉन डी ड्रिंक में अलग से चीनी भी मिक्स करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें।

ग्लूकॉन डी प्राइस (Gulcon D Price)

बाजार में ग्लूकॉन डी के कई फ्लेवर मौजूद है, इनका नाम और प्राइस की लिस्ट नीचे दी गई हैं।

ग्लूकॉन डी इंस्टेंट एनर्जी रेगुलरCheck Priceग्लूकॉन डी इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक नींबू पानीCheck Priceग्लूकॉन डी इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक टेंगी ऑरेंजCheck Price

दिन में कितनी बार इसका ग्लूकॉन डी पी सकते हैं

कंपनी के अनुसार दिन में दो बार इसका सेवन किया जा सकता हैं, लेकिन ऐसा तभी करना सही रहेगा जब आपकी डाइट में पहले से शुगर मौजूद न हो। अगर आप पहले से शुगर ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं, तो फिर जरूरत पड़ने पर दिन में केवल एक बार ही इसका सेवन करना काफी होगा। सबसे बेस्ट है की आप एक दिन छोड़कर अगले दिन इसका सेवन करें।

एक्सरसाइज करते समय ग्लूकॉन डी पीना सही होता है

बहुत से लोग एक्सरसाइज से पहले प्री-वर्कआउट के रूप में भी इसका सेवन करते है, लेकिन यह सही नहीं होता। एक्सरसाइज से पहले और एक्सरसाइज के दौरान Glucon D का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। एक्सरसाइज से पहले आप ब्लैक कॉफी या केले का सेवन कर सकते है। कॉफी और केला भी एनर्जी के अच्छे स्रोत हैं। 

ग्लूकॉन डी के विकल्प

शरीर में तुरंत एनर्जी बढ़ाने के लिए ग्लूकॉन डी के विकल्प के तोर पर आप इनका सेवन भी कर सकते हैं। ये सभी चीजें सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं।

  • नारियल पानी
  • नींबू पानी
  • संतरा जूस
  • गन्ने का रस
  • छाछ, लस्सी
  • केला

इस आर्टिकल में हमने ग्लूकॉन डी के फायदे और नुकसान (glucon d peene ke fayde aur nuksan) के बारे में जाना, उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इससे आपको कुछ अच्छी जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर इस विषय में आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं, हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही इसी तरह की जानकारियों के लिए आप इजी लाइफ के अन्य आर्टिकल भी पढ़ सकते हैं।

ग्लूकॉन डी को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ग्लूकोज पीने से क्या क्या फायदा होता है? - glookoj peene se kya kya phaayada hota hai?
ग्लूकोज पीने से क्या क्या फायदा होता है? - glookoj peene se kya kya phaayada hota hai?

Q. क्या ग्लूकॉन डी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है?

A. ग्लूकॉन डी एक प्रकार का एनर्जी हेल्थ ड्रिंक है, जिसे पीने से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है और बॉडी हाइड्रेटेड रहती है, साथ ही इससे थकान भी कम होती है और दिमाग भी शांत रहता है। लेकिन इसका सेवन तभी करना चाहिए जब शरीर को वाकई में एनर्जी की आवश्यकता हो।

Q. क्या ग्लूकॉन डी में कैफीन होता है?

A. जी नहीं, ग्लूकॉन डी में कैफीन नहीं पाया जाता। इसमें 99% से ज्यादा ग्लूकोज होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। कैफीन से भी शरीर को एनर्जी मिलती है, लेकिन इसमें कैफीन बिल्कुल भी नहीं पाया जाता।

Q. क्या ग्लूकॉन डी पीने से मोटापा बढ़ता है ?

A. ग्लूकॉन डी में शुगर होती है, ऐसे में यदि आपके शरीर को शुगर की जरूरत न हुई तो यह फैट का रूप ले सकता है। अगर आपकी डाइट में पहले से शुगर ज्यादा है तो फिर आपको इसके सेवन से बचना चाहिए, या फिर अपनी डाइट से शुगर को कम करके इसका सेवन करना चाहिए। ज्यादा शुगर लेने से मोटापा बढ़ सकता है।

Q. ग्लूकॉन डी कितने फ्लेवर में आता है और कोन-सा फ्लेवर बेस्ट है ?

A. ग्लूकॉन डी, रेगुलर के अलावा कुछ अन्य फ्लेवर में भी मौजूद है जिसमें मैंगो, ऑरेंज और नींबू पानी फ्लेवर मुख्य है। आप अपने टेस्ट के हिसाब से किसी भी फ्लेवर का इस्तेमाल कर सकते है, सब की अपनी-अपनी विशेषताएं है। लेकिन हेल्थ के लिहाज से ग्लूकॉन डी, रेगुलर सबसे बेस्ट है।

Q. क्या इसे जूस (फलों क रस) में मिक्स करके पी सकते हैं ?

A. ग्लूकॉन डी पाउडर (Glucon D Powder) को जूस में मिक्स करके पिया जा सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता की ऐसा करना सही होगा। फलों के रस में पहले से शुगर मौजूद होती है जो शरीर को एनर्जी देने के लिए काफी है। ग्लूकॉन डी का सेवन भी मुख्य रूप से एनर्जी पाने के लिए किया जाता है, ऐसे में जब फलों के रस से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिल सकती है, तो फिर उसमे ग्लूकॉन डी मिक्स करने का कोई कारण नहीं बनता।

 Q. क्या ग्लूकॉन डी का सेवन रोज कर सकते हैं ?

A. ग्लूकॉन डी के फायदे (glucon d benefits in hindi) प्राप्त करने के लिए रोज इसका सेवन नहीं करना चाहिए, इसके अधिक सेवन से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। बेहतर होगा की गर्मियों के मौसम में एक दिन छोड़कर अगले दिन इसका सेवन करें या जब इसकी बहुत ज्यादा जरूरत महसूस हो तभी इसका सेवन करें।

 Q. क्या ग्लूकॉन डी पीने से बच्चों की हाइट बढ़ सकती है ?

A. जी नहीं, ग्लूकॉन डी पीने से बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती है। इसे पीने से बच्चों की एनर्जी लेवल जरूर बढ़ सकता है और बच्चे इसे पीना पसंद भी करते है। लेकिन इसे पीने से बच्चों की हाइट बढ़ेगी, इस गलतफहमी न रहें।

इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करें

आपके लिए कुछ खास आर्टिकल
  • बॉर्नविटा पीने के 10 जबरदस्त फायदे
  • प्रोटिनेक्स पाउडर के 10 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान
  • डाबर च्यवनप्राश खाने के फायदे, उपयोग व नुकसान
  • पतंजलि शतावरी चूर्ण के 10 बेहतरीन फायदे व उपयोग

Post Tags : glucon d ke fayde, glucon d benefits in hindi, glucon d pine ke fayde, glucon d side effects in hindi, benefits of glucon d in hindi, glucon d uses in hindi, ग्लूकॉन डी के फायदे

ग्लूकोज कब पीना चाहिए?

ग्लूकोज कब पीना चाहिए और कैसे-How To Drink Glucose Powder साथ ही कोशिश करें कि ग्लूकोज को खाली पेट और सुबह के समय पिएं। धूप से आने के बाद अगर आप इसका सेवन कर भी रहे हैं तो तुरंत ना करें । आधा घंटे बाद लें आराम से बैठने के बाद लें।

रोज ग्लूकोज पीने से क्या होता है?

दरअसल, ग्लूकोज के सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ती है जो कि चपाचय को धीमा कर देता है और मोटापा बढ़ाने लगता है. साथ ये क्रेविंग को भी बढ़ाता है, जिससे हमें ज्यादा खाने-पीने का मन करता है और वजन बढ़ने लगता है. इसके अलावा ये शरीर में वॉटर रिटेंशन को बढ़ा कर सूजन का कारण भी बन सकता है.