भारत में सबसे पहले कौन सी भाषा बोली जाती है? - bhaarat mein sabase pahale kaun see bhaasha bolee jaatee hai?

इस लेख में जानेंगे दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है टॉप 10 लिस्ट जब भी विश्व की प्राचीन भाषाएँ की बात होती है तो एक बहस सी छिड़ जाती है क्योंकि अभी तक किसी को पता ही नहीं चला कि विश्व की सबसे प्राचीन लैंग्वेज कौन सी है हालाकि आज हम आपको टॉप 10 भाषा के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्राचीन माना जाता है। लेकिन इन भाषाओं में कौनसी पुरानी है यह जबाव किसी के पास नहीं है जैसा कि आपको भी पता होगा कि मानव विकास के साथ लैंग्वेज का भी विकास हुआ है क्योंकि पहले के समय मानव जाति इन्हीं लैंग्वेज से संवाद करती थी।

मानव सभ्यता के उदय के साथ इन भाषाओं का भी जन्म हो गया था हालाकि दुनिया में कई ऐसी भाषाएँ भी हैं जिनका समय के साथ पतन हो गया है लेकिन कुछ भाषा आज भी फल फूल रही हैं। जैसे उदाहरण के तौर पर अंग्रेजी भाषा दुनिया की सबसे लोकप्रिय लैंग्वेज है जिसके प्रवक्ता विश्व के लगभग सभी देशों में मिल जायेंगे। भले ही अंग्रेजी आज के मॉडर्न जमाने की लैंग्वेज है लेकिन यह प्राचीन नहीं है क्योंकि इसकी उत्पत्ति किसी दूसरी प्राचीन भाषा से हुई है हमारे देश में भी इसे राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है।

Table of Contents

  • दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है
    • 1. लैटिन भाषा
    • 2. संस्कृत
    • 3. तमिल
    • 4. हिब्रू
    • 5. इजिप्टियन भाषा
    • 6. ग्रीक
    • 7. चीनी मंदारिन
    • 8. अरेमिक
    • 9. कोरियन
    • 10. आर्मेनियन भाषा

दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है

अगर इस पूरे वर्ल्ड की बात करे तो UN की रिपोर्ट के अनुसार विश्व में भाषाओं की संख्या 6809 है अब इतनी सारी लैंग्वेज का जन्म एक साथ तो हुआ नहीं होगा समय के साथ इनकी उत्पत्ति भी दूसरी भाषाओं से हुई होगी। लेकिन आज हम जिन 10 भाषा के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें प्राचीन माना जाता है और इनसे कई भाषाओं का जन्म हुआ है तो चलिए जानते हैं।

1. लैटिन भाषा

लैटिन को प्राचीन रोमन साम्राज्य की राजभाषा माना जाता है जिस तरह हमारे देश भारत में संस्कृत को शास्त्रों की भाषा माना जाता है उसी तरह यह यूरोप में कैथोलिक ईसाईयों के धर्म ग्रंथों की भाषा है। लैटिन लैंग्वेज में आपको समस्त इसाई धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी मिल जाएंगी। वर्तमान समय में यूरोप की अधिकतर लैंग्वेज जैसे फ्रेंच, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई, पुर्तगाली और विश्व की सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी का जन्म भी लैटिन से हुआ है।

2. संस्कृत

संस्कृत हिन्दू धर्म की एक प्रमुख भाषा है आज जितने भी हिंदुत्व के ग्रंथ हैं वह पहले संस्कृत में ही लिखे गए थे। पुरातात्विक विभाग की माने तो इसको को लगभग 3000 साल पुराना माना गया है। ऐसे में संस्कृत भारत की सबसे पुरानी भाषा है भले ही इस लैंग्वेज को भारत की राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है लेकिन इसके प्रवक्ताओं की संख्या बहुत कम है। अब यह सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गयी है आज हम संस्कृत के आधुनिक रूप हिन्दी और इससे मिलती जुलती भाषाओं को बोल व सुन रहे हैं।

3. तमिल

आपकी जानकारी के लिए बता दे तमिल को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है ऐसा माना जाता है कि तमिल को करीब 5000 साल पहले भी बोला जाता था वर्तमान समय में तमिल को करीब 8 करोड़ लोग बोलते हैं और यह भारत के अलावा श्रीलंका, सिंगापुर और मलेशिया में भी बोली जाती है। भले ही उत्तर भारत में तमिल इतनी लोकप्रिय न हो लेकिन सिर्फ तमिल में करीब 1863 अखबार प्रकाशित होते हैं।

4. हिब्रू

भले आपको यह सुनने में कोई नयी लैंग्वेज लग रही हो लेकिन यह लगभग 3000 साल पुरानी भाषा है जिसे इजरायल में राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है। यह भी बाकि भाषाओं की तरह विलुप्त होने की कगार पर थी लेकिन इजरायल के लोगो ने इसे फिर से जिंदा किया है ऐसा माना जाता है कि हिब्रू में ही बाइबिल के पुराने नियम को लिखा गया था और यह यहूदी समुदाय की सबसे पवित्र भाषा मानी जाती है।

5. इजिप्टियन भाषा

जब भी हम इजिप्ट देश के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध पिरामिड आते हैं लेकिन जितने पुराने यहाँ के पिरामिड हैं उनसे भी पुरानी यहाँ की भाषा है। जी हाँ ऐसा कहा जाता है कि इजिप्ट देश की प्राचीन भाषा इजिप्टियन ईसा से 2600 साल पुरानी है यह किताबों के अलावा पिरामिडों के अंदर भी अंकित दिखाई देती है।

6. ग्रीक

जिस तरह आज यूरोप की सिविलाइज़ेशन सबसे आधुनिक मानी जाती है इसका इतिहास उतना ही पुराना है लैटिन की तरह ग्रीक भी यूरोप की सबसे पुरानी भाषा में गिनी जाती है और आज भी करीब 13 मिलियन लोग ग्रीक भाषा बोलते हैं। यह ईसा से 1450 साल पुरानी मानी जाती है वर्तमान समय में यह ग्रीस, अल्बानिया और साइप्रस में बोली जाती है।

7. चीनी मंदारिन

मंदारिन हमारे पड़ोसी देश चाइना की अधिकारिक लैंग्वेज है और यह विश्व की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भी है। यह चीन के अलावा पूर्वी एशिया के कुछ देशों में भी बोली जाती है वर्तमान में करीब 1.2 बिलियन लोग चीनी भाषा मंदारिन बोलते हैं यह ईसा से करीब 1200 साल पुरानी मानी जाती है।

8. अरेमिक

अरेमिक कभी आर्मेनियाई गणराज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी लेकिन अब यह हिब्रू और अरबी भाषाओं में मिल चुकी है। आज अरेमिक भाषा इराक, इरान, सीरिया, इजरायल, लेबनान और आधुनिक रोम में बोली जाती है वहीं इसके इतिहास को देखे तो यह ईसा से करीब 1000 साल प्राचीन है।

9. कोरियन

यह साउथ और नार्थ कोरिया की अधिकारिक भाषा है जो दोनों देशों को जोड़े रखती है कोरियन लैंग्वेज लगभग 600 ईसापूर्व से बोली जाती हैं और वर्तमान में करीब 8 करोड़ लोग कोरियन बोलते हैं। हालाकि कोरियन चीनी भाषा से प्रभावित है क्योंकि प्राचीन काल में काफी चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे।

10. आर्मेनियन भाषा

यह आर्मीनिया गणतंत्र की राजभाषा है जो आर्मेनियाई लोगों द्वारा बोली जाती है इसकी प्राचीन उपस्थिति पांचवी शताब्दी में लिखी गयी बाइबिल में मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस भाषा की उत्पत्ति 450 ईसापूर्व में हुई थी करीब 5 फीसदी लोग इस प्राचीन भाषा को बोलते हैं।

ऊपर बताई गयी 10 भाषाओं में सभी प्राचीन है लेकिन इनमें सबसे पुरानी कौन सी है यह अभी भी एक उलझा हुआ सवाल है ऐसे में आप किसी एक भाषा को नहीं मान सकते कि यह विश्व की सबसे पुरानी भाषा है। पृथ्वी में मानव के विकास के साथ ही अलग अलग हिस्सों में अलग सभ्यताओं और उनकी भाषाओं का जन्म हुआ था।

तो अब आप जान गए होंगे कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है इन प्राचीन भाषाओं में बहुत कम ही ऐसी है जिन्हें आज भी बोलचाल में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि लोगो ने इनके आसान प्रकार को अपना लिया है। जैसे उदाहरण के तौर पर लैटिन का आधुनिक रूप अंग्रेजी लैंग्वेज दुनिया भर में लोकप्रिय है उसी प्रकार भारत में संस्कृत की जगह अब हिंदी ने ले ली है। हालाकि कुछ प्राचीन भाषाओं का इस्तेमाल आज भी किया जाता है जैसे तमिल, कोरियन, चीनी आदि।

ये भी पढ़े –

  • FM WhatsApp डाउनलोड कैसे करें नया तरीका
  • वर्तमान में भारत की जीडीपी कितनी है
  • एयरटेल आईडिया जिओ को फ्री में रिचार्ज कैसे करें

  • TAGS
  • Oldest Languages of the World in Hindi

Share

WhatsApp

Twitter

Telegram

Facebook

Pinterest

Linkedin

Email

MakeHindi

//www.makehindi.com

MakeHindi.Com is a Professional Educational Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We’re dedicated to providing you the best of Education.

इंडिया की सबसे पुरानी लैंग्वेज कौन सी है?

दुनिया भर में फैले तमाम विश्विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान संस्कृत को सबसे प्राचीन भाषा मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि दुनिया की तमाम भाषाएँ कहीं-ना-कहीं संस्कृत से ही निकली है. संस्कृत भाषा ईसा से 5000 साल पहले से बोली जाती है. संस्कृत आज भी भारत की राजभाषा है.

हिंदी के पहले कौन भाषा थी?

सामान्यतः प्राकृत की अन्तिम अपभ्रंश अवस्था से ही हिन्दी साहित्य का आविर्भाव स्वीकार किया जाता है। उस समय अपभ्रंश के कई रूप थे और उनमें सातवीं-आठवीं शताब्दी से ही 'पद्य' रचना प्रारम्भ हो गयी थीहिन्दी भाषा व साहित्य के जानकार अपभ्रंश की अंतिम अवस्था 'अवहट्ट' से हिन्दी का उद्भव स्वीकार करते हैं।

संस्कृत के बाद भारत की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है?

कई इतिहासकारों ने भी माना है और कई रिसर्च में भी सामने आया है कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है. माना जाता है कि करीब 5000 साल पहले इस भाषा की उत्पत्ति हुई थी. एक सर्वे के अनुसार, प्रतिदिन सिर्फ तमिल भाषा में 1863 अखबार प्रकाशित होते हैं. वर्तमान में तमिल भाषा बोलने वालों की संख्या लगभग 7.7 करोड़ है.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग