भारत का सबसे बड़ा जंगल क्या है? - bhaarat ka sabase bada jangal kya hai?

  • Hindi News
  • education
  • gk update
  • largest forest area in india state wise

stuti goswami |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: 29 Sep 2021, 10:49 am

आज हम आपको बताएंगे भारत के 5 सबसे बड़े जंगल के बारे में, लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि भारत का 21.5 फीसदी हिस्सा जंगल है।

Image Credit: Indiatimes

हाइलाइट्स

  • यहां है भारत के 5 बड़े जंगल के बारे में पूरी जानकारी
  • कुल 7,08,273 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के क्षेत्र में जंगल का हिस्सा है
  • सबसे ज्यादा जंगल वाली भूमि है मध्य प्रदेश

India's Largest Forest Area State: भारत अपनी संस्कृति सभ्यता के साथ अपने जलवायु की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर कई बड़े-बड़े घने और ऊंचे जंगल मौजूद है जिसके कारण भारत को हरा भरा और एक सुंदर देश माना जाता है। कुल 7,08,273 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के क्षेत्र में जंगल का हिस्सा है। जिसमें से सबसे ज्यादा जंगल का हिस्सा मिजोरम में है। वहीं अगर हम सबसे ज्यादा जंगल वाली भूमि की बात करें तो वह है मध्य प्रदेश जहां पर 77,000 स्क्वायर किलोमीटर का क्षेत्र जंगल का ही है।

1. सुंदरवन का जंगल, पश्चिम बंगाल (Sundarbans Forest, West Bengal)
पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन के जंगल को भारत का सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। यह जंग गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। जंगल का क्षेत्रफल करीब 10,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है, यहां खारे पानी के मगरमच्छ भी बहुताया पाए जाते हैं। सुंदरवन का डेल्टा में ही भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना जैसी नदियां आकर समुद्र में मिलती हैं। सुंदरवन का जंगल भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में पड़ता है। यहां की जमीन बड़ी ही दलदली है और यहां पर दुनिया का सबसे हरा भरा जंगल भी मौजूद है।
इसे भी पढ़ें: GK Update: ये हैं देश के सबसे लंबे नेशनल हाईवे, देखें पूरी लिस्ट

2. गिर का जंगल, गुजरात (Gir Forest, Gujarat)
गुजरात में स्थित गिर का जंगल भारत का दूसरा सबसे बड़े जंगल के रूप में जाना जाता है। यह अपने एशियन शेरों के लिए प्रसिद्ध है। यह सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की ओर स्थित है। इस जंगल का क्षेत्रफल 1,412 स्क्वायर किलोमीटर है। गिर के इस जंगल में से 258 किलोमीटर स्क्वायर का भाग पूरी तरीके से संरक्षित है और 1,153 किलोमीटर स्क्वायर का भाग एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। गिर का जंगल विश्व में एकमात्र ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर मिलते हैं।

3. खासी के पहाड़ों का जंगल, मेघालय (Khasi Hills Forest, Meghalaya)
इसे भारत के तीसरे सबसे बड़े जंगल के रूप में जाना जाता है। यह भारत के मेघालय राज्य में स्थित खासी के पहाड़ों के बीच स्थित वर्षा वन है। दक्षिण में स्थित चेरापूंजी की वजह से ये जंगल साल के हर दिन वर्षा से पूरी तरह भीगा हुआ रहता हैं। खासी के पहाड़ों के ऊपर बसा ये जंगल करीब 1,978 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ हैं। मेघालय में स्थित जंगल काफी दूर तक और काफी बड़े क्षेत्र में फैले हुए हैं। वैसे भी मेघालय भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर वहां की कुल भूमि का 75 फीसदी से भी ज्यादा भाग जंगलों से घिरा हुआ है। खासी के पहाड़ों का जंगल करीब 2,741 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है।
इसे भी पढ़ें: GK Update: जानें क्या हैं भारत के जलवायु परिवर्तन के कारण व विशेषताएं

4. नामडाफा जंगल, अरुणाचल प्रदेश (Namdapha Forest, Arunachal Pradesh)
नामडाफा जंगल को भारत के चौथे सबसे बड़े जंगल के रूप में जाना जाता है। पूर्वी हिमालय के अरुणाचल प्रदेश में स्थित ये जंगल 1,985 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। ये जंगल भारत के बहुत ही ठन्डे इलाके में स्थित हैं। इस जंगले में ऐसे-ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो भारत में और कहीं नहीं पाए जाते हैं। इन जंगलों में लाल पांडा, लाल लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं।

5. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड (Jim Corbett National Park, Uttarakhand)
इसे भारत का पांचवा सबसे बड़ा जंगल माना जाता है। विलुप्‍त होते टाइगर के लिए 1936 में इस पार्क को स्‍थापित किया गया। उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कॉर्बेट 520 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ, ये जंगल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल में पीपल, आम के पेड़, साल के पेड़ की बहुताया है। इसका करीब 10 फीसदी का क्षेत्र हरे घास का मैदान है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क को भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क माना जाता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • फिल्मी खबरें फिल्‍मों से दूर रहकर भी करोड़ों में कमाई करते हैं उदय चोपड़ा, जानें कहां से होती है आमदनी
  • Adv: नए साल में करें नई शुरुआत, Amazon ब्रैंड्स पर मिल रही 60% तक की बंपर छूट
  • फैशन पति अजय देवगन के साथ काजोल ने शेयर की तस्वीरें, 71 साल की सासू मां के स्टाइलिश लुक ने बांध दिया समां
  • फिल्मी खबरें 'पठान' के विरोध में बजरंग दल ने मॉल में की तोड़फोड़, पैरों से कुचले शाहरुख के पोस्टर
  • ट्रेंडिंग बच्चे ने इस जबरदस्त ट्रिक से 6 सेकंड में बनाया इंटरनेट की जनता को बेवकूफ
  • न्यूज़ कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा राजस्थान बोर्ड के छात्रों का इंतजार, यहां मिलेगी डेटशीट
  • टैरो कार्ड टैरो राशिफल 5 जनवरी : मेष सहित इन 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा दिन, कार्ड्स से जानें अपना राशिफल
  • कार/बाइक नए साल में Bajaj की कौन सी बाइक खरीदें? Platina से Pulsar तक पढ़ें सभी 12 मोटरसाइकिलों की नई कीमतें
  • हायो रब्‍बा 'काले जादू' से बॉयफ्रेंड को वापस पाना चाहती थी लड़की, डेढ़ लाख रुपये का चूना लग गया
  • भारत गुंबद तोड़ना शुरू कर दिया है... कल्‍याण सिंह का वो फोन कॉल, फिर शरद पवार से नजरें बचाते रहे नरसिम्हा राव
  • पटना जेडीयू की कीमत पर लालू यादव बनने की कोशिश कर रहे हैं नीतीश कुमार
  • अन्य बड़े काम की डंठल! सरसों की तूड़ी से मिले एक करोड़, टोंक के किसानों ने बनवा डाले दो-दो मंदिर
  • पाकिस्तान जनरल बाजवा मेरी हत्या के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी लगाना चाहते थे, इमरान खान का बड़ा आरोप
  • शेयर न्यूज HDFC Life समेत इन 6 स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव, तेजी के संकेत

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

भारत का सबसे बड़ा जंगल का नाम क्या है?

पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन के जंगल को भारत का सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल के रूप में जाना जाता है। यह जंग गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। जंगल का क्षेत्रफल करीब 10,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह जंगल रॉयल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है, यहां खारे पानी के मगरमच्छ भी बहुताया पाए जाते हैं।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जंगल कौन सा है?

भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में सुंदरवन का जंगल है और यहां की जमीन दलदली है। गिर का जंगल भारत का दूसरा सबसे बड़ा जंगल है। गुजरात में स्थित गिर का जंगल एशियन शेरों के लिए प्रसिद्ध है। यह खतरनाक जंगल सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ है।

भारत में सबसे ज्यादा जंगल कहाँ है?

शीर्ष 5 राज्य जहाँ की भूमि का हिस्सा सबसे ज्यादा वन आच्छादित हैं (forest in india).
मिजोरम (88.93%) – यहाँ 88.93% जंगल हैं..
लक्षद्वीप (84.56%) – यहाँ 84.56% जंगल हैं..
A & N द्वीप (81.84%) – यहाँ 81.84% जंगल हैं..
अरुणाचल प्रदेश (80.30%) – यहाँ 80.30% जंगल हैं..
नागालैंड (78.21%) – यहाँ 78.21% जंगल हैं..

भारत का सबसे घना जंगल कौन सा है?

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित जिम कार्बेट नेशनल पार्क को सबसे घना जंगल माना जाता है, 520 km के क्षेत्र में फैला हुआ ये जंगल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध हैं। इस जंगल में पीपल, आम के पेड़, साल के पेड़ और 10% का क्षेत्र हरे घास का मैदान हैं। जिम कार्बेट नेशनल पार्क को भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क माना जाता है.।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग